Result Sathi Header

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026: 3548 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, Eligibility, Vacancy, Salary, Exam Pattern

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 : रेलवे में नौकरी की तैयारी करने वाले अभियार्थी के लिए खुशखबरी है।Railway Recruitment Board ने CEN 06/2026 के तहत Non-Technical Popular Categories (Graduate) के लिए चार पदों पर कुल 3548 वैकेंसी के लिए Official Notification जारी कर दिया हैं। आवेदन की शुरुआत की तारीख 08 अक्टूबर 2026 है और अंतिम तारीख 06 नवंबर 2026 है।

यदि आप RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो यह लेख आपके लिए है। हम अपने इस लेख में इस भर्ती से जुड़े सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे Vacancy Details, Eligibility, Age Limit, Application Fee, Selection Process, Important Dates, Required Documents और RRB NTPC Graduate Level Apply Online 2026 की पूरी जानकारी जो आसान भाषा में बताया है। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 CEN 06/2026

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 क्या है?

बता दे कि यह रेलवे की Non-Technical Popular Categories (Graduate) भर्ती है। इसमें ग्रेजुएट उम्मीदवार Railway NTPC के चार पदों के लिए आवेदन करते हैं।

इस भर्ती में Chief Commercial Cum Ticket Supervisor, Goods Train Manager, Junior Accounts Assistant Cum Typist और Senior Clerk Cum Typist के पद हैं। चयन तीन चरणों में होगी, यानी दो CBT Exam और Document Verification व Medical Examination। Notification भारत सरकार के Rail Ministry के अधीन Railway Recruitment Boards ने जारी किया है। सारी जानकारी Official Notification पर आधारित है।

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026: Important Highlights

Details Information
भर्ती बोर्ड Railway Recruitment Boards (RRB)
नोटिफिकेशन नंबर CEN No. 06/2026
भर्ती का नाम Non-Technical Popular Categories (Graduate)
कुल पद 3548
आवेदन का माध्यम केवल ऑनलाइन
न्यूनतम योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री
आयु सीमा 18 से 33 वर्ष (01.01.2027 के अनुसार)
चयन प्रक्रिया CBT-1, CBT-2, DV और मेडिकल जांच
Official Website rrb.indianrailways.gov.in

RRB NTPC Graduate Level Important Dates

देखिए RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 का ऑनलाइन आवेदन 08 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुका है। और आवेदन की अंतिम तारीख 06 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है।

Details Information
Employment News में सूचना की तारीख 26.09.2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 08.10.2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 06.11.2026 (रात 23:59 बजे)
आवेदन फीस भरने की अंतिम तारीख 08.11.2026
सुधार (Modification) की विंडो 09.11.2026 से 18.11.2026

CBT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और दूसरे नोटिस की तारीख रेलवे समय-समय पर बताएगा। परीक्षा की तारीख की जानकारी Official Notification के अगले अपडेट के बाद यहां अपडेट कर दी जाएगी।

RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026: Post Wise Vacancy

RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 में कुल 3548 पद हैं। सबसे ज्यादा 2750 पद गुड्स ट्रेन मैनेजर के हैं।

Post Name Pay Level शुरुआती वेतन मेडिकल स्टैंडर्ड कुल पद
Chief Commercial Cum Ticket Supervisor 6 ₹35,400 B2 127
Goods Train Manager 5 ₹29,200 A2 2750
Junior Accounts Assistant Cum Typist 5 ₹29,200 C2 300
Senior Clerk Cum Typist 5 ₹29,200 C2 371
Total – – – 3548

ध्यान दे : ये Vacancy अस्थायी हैं। रेलवे की जरूरत के हिसाब से इनकी संख्या बढ़ या घट सकती है। रेलवे नई Vacancy Table जारी करेगा, तो उसे ही सही मानें।

Category Wise Vacancy

Category Total Posts
UR 1517
SC 553
ST 300
OBC-NCL 873
EWS 305
Total 3548
Ex-Servicemen (इन पदों में शामिल) 351

PwBD की वैकेंसी भी कुल पदों में शामिल हैं। इनमें VI के 25, LD के 18, HI के 16 और MD के 6 पद हैं।

RRB NTPC Graduate Level 2026: RRB Wise Vacancy

बता दे कि उम्मीदवार केवल एक RRB चुन सकते हैं। सबसे ज्यादा 542 पद RRB बिलासपुर में हैं। RRB वाइज और जोन वाइज पूरी लिस्ट Official Notification के Annexure B में है।

Region Total Posts Region Total Posts
Ahmedabad 19 Ajmer 304
Bengaluru 346 Bhopal 157
Bhubaneswar 146 Bilaspur 542
Chandigarh 59 Chennai 141
Gorakhpur 30 Guwahati 104
Jammu-Srinagar 66 Kolkata 332
Malda 26 Mumbai 155
Muzaffarpur 78 Patna 29
Prayagraj 265 Ranchi 377
Secunderabad 56 Siliguri 291
Thiruvananthapuram 25 Total 3548

RRB NTPC Graduate Level Eligibility Criteria

Eligibility Criteria की बात करे तो उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तारीख तक डिग्री होनी चाहिए। उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए और मेडिकल स्टैंडर्ड पूरा करना जरूरी है। भारतीय नागरिक, नेपाल या भूटान के नागरिक, और भारत में बसने आए कुछ भारतीय मूल के लोग पात्र हैं। नेपाल, भूटान और भारतीय मूल के उम्मीदवारों को भारत सरकार का Certificate of Eligibility चाहिए।

RRB NTPC Graduate Level 2026 : Educational Qualification

बता दे की चारों पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या उसके बराबर की योग्यता चाहिए।

डिग्री का रिजल्ट अंतिम तारीख 06.11.2026 तक आ जाना चाहिए। जो उम्मीदवार अंतिम परीक्षा के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, वे आवेदन न करें। प्रमाणपत्र पर जारी होने की तारीख होनी चाहिए। तारीख अंतिम तारीख के बाद की हो, तो कंसोलिडेटेड मार्कशीट या सभी सेमेस्टर की मार्कशीट दिखानी होगी।

RRB NTPC Graduate Level Age Limit 2026

RRB NTPC Graduate Level form 2026 का Age Limit की बात करे तो आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है। उम्र की गिनती 01 जनवरी 2027 के हिसाब से होगी।

Category Date of Birth Should Not Be Earlier Than
UR / EWS 02.01.1994
OBC-NCL 02.01.1991
SC / ST 02.01.1989
All Categories Born not later than 01.01.2009

Age Relaxation

Category Age Relaxation
SC / ST 5 Years
OBC-NCL 3 Years
Ex-Servicemen (UR/EWS) 3 Years (After Deducting Service Period)
Ex-Servicemen (OBC-NCL) 6 Years (After Deducting Service Period)
Ex-Servicemen (SC/ST) 8 Years (After Deducting Service Period)
PwBD (UR/EWS) 10 Years
PwBD (OBC-NCL) 13 Years
PwBD (SC/ST) 15 Years

Physical Eligibility और मेडिकल स्टैंडर्ड

बता दे कि सभी पद का अलग मेडिकल स्टैंडर्ड है। सबसे सख्त स्टैंडर्ड A2 है, जो गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए है।

Medical Standard Post Medical Requirements
A2 Goods Train Manager Distant Vision 6/9 without glasses, Color Vision and Night Vision Tests are mandatory
B2 Chief Commercial Cum Ticket Supervisor Distant Vision 6/9 and 6/12, with or without glasses (Power not exceeding 4D)
C2 Junior Accounts Assistant Cum Typist & Senior Clerk Cum Typist Distant Vision 6/12, with or without glasses

Note : Lasik या दूसरी रिफ्रैक्टिव सर्जरी वाले उम्मीदवार A2 वाले पद के लिए पात्र नहीं हैं। B2 और C2 पदों के लिए वे रेलवे बोर्ड की तय शर्तों के साथ पात्र हैं। मेडिकल में फेल होने पर कोई दूसरी नौकरी नहीं दी जाएगी।

RRB NTPC Graduate Level form 2026 : Application Fee

Application Fee सामान्य उम्मीदवारों के लिए ₹500 है। SC, ST, महिला, ट्रांसजेंडर, PwBD, Ex-Servicemen, अल्पसंख्यक और EBC उम्मीदवारों की फीस ₹250 है।

Category Application Fee
All Other Candidates ₹500 (₹400 Refundable after CBT-1, Bank Charges Deducted)
SC/ST, Ex-Servicemen, PwBD, Female, Transgender, Minority, EBC ₹250 (Full Refund after CBT-1, Bank Charges Deducted)

RRB NTPC Graduate Level Selection Process 2026

Selection Process की बात करे तो इसमें तीन चरण शामिल हैं। पहले CBT-1, फिर CBT-2 और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल जांच। टाइपिंग स्किल टेस्ट इस बार नहीं होगा।

Important : CBTST यानी Typing Test इस बार नहीं होगा, लेकिन नौकरी मिलने के बाद कंप्यूटर और टाइपिंग की जानकारी जांची जा सकती है। अंक बराबर होने पर बड़ी उम्र वाले को ऊपर रखा जाएगा। उम्र भी बराबर हो, तो नाम के पहले शब्द के A से Z क्रम को देखा जाएगा।

RRB NTPC Graduate Level Exam Pattern 2026

बात करे RRB NTPC Graduate Level Exam Pattern 2026 की तो दोनों CBT Exam Objective type होगी। हर गलत जवाब पर एक तिहाई अंक कटेगा।

Exam Total Ques. General Awareness Math Reasoning
CBT-1 100 40 30 30
CBT-2 120 50 35 35

Duration :

 हर प्रश्न 1 अंक का है। स्क्राइब की सुविधा वाले PwBD उम्मीदवारों को 120 मिनट मिलेंगे। अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा हो, तो अंकों का Normalization होगा। न्यूनतम पास अंक UR और EWS के लिए 40%, OBC-NCL और SC के लिए 30%, और ST के लिए 25% हैं। प्रश्न अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आएंगे।

RRB NTPC Graduate Level Syllabus 2026

RRB NTPC Graduate Level Syllabus 2026 में गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस शामिल हैं। दोनों CBT का सिलेबस एक जैसा है।

RRB NTPC Graduate Level 2026 : Salary Structure

बता दे कि Chief Commercial Cum Ticket Supervisor का शुरुआती वेतन ₹35,400 है। बाकी तीनों पदों का शुरुआती वेतन ₹29,200 है। यह 7th CPC के हिसाब से है।

Post Name Pay Level Initial Pay
Chief Commercial Cum Ticket Supervisor Level 6 ₹35,400
Goods Train Manager Level 5 ₹29,200
Junior Accounts Assistant Cum Typist Level 5 ₹29,200
Senior Clerk Cum Typist Level 5 ₹29,200

भत्तों और हाथ में आने वाली सैलरी का ब्योरा नोटिफिकेशन में नहीं है। इसकी जानकारी Official Notification के अगले अपडेट के बाद यहां अपडेट कर दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान केवल स्टाइपेंड मिलेगा।

RRB NTPC Graduate Level 2026: Required Document

यदि आप RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आवेदन से पहले आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों को तैयार रखनी होगी। जिसकी सूची नीचे दी गई है :

RRB NTPC Graduate Level Online Form 2026: आवेदन कैसे करें

यदि आप RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए सभी steps को ध्यान पूर्वक फॉलो करके अपना आवेदन सफलतापूर्वक submit कर सकते है –

  • सबसे पहले आप इसके Official Website rrbapply.gov.in के होम पेज पे जाएं।
  • Home Page के Latest Updates सेक्शन में आपको CEN 06/2026 का Apply बटन मिलेगा, जिसके ऊपर click करें।
  • Click करके के बाद नया Page open हो जाएगा, यहाँ आपको Login और Create an account का ऑप्शन मिलेगा।
  • यदि आपने इससे पहले कभी भी RRB का आवेदन किया था तो Login with Aadhaar के ऑप्शन से लॉगिन कर लें, यदि आप पहला बार आवेदन कर रहे है तो Create an account के ऊपर click करें।
  • यहाँ आपको मांगी गई सभी जानकारी को fill कर के Mobile Number और Email Id को OTP से वेरीफाई कर के, अपना Account create कर ले।
  • फिर login करके, अपने इक्छा अनुसार RRB Zone select कर ले।
  • RRB NTPC Graduate Level form 2026 में माँगी गई सभी जानकारी को सावधानी पूर्वक fill करें।
  • अपना RRB और पदों व जोन की पसंद का क्रम चुनें। परीक्षा का माध्यम भी चुनें।
  • इसके बाद लाइव फोटो खींचें और माँगी गई सभी दस्तावेजों को निर्धारित साइज में अपलोड करें
  • ऑनलाइन फीस भरें। फीस भरने के बाद ही आवेदन स्वीकार होगा, और ईमेल व SMS से पुष्टि मिलेगी।
  • Submit किए फॉर्म का प्रिंट या PDF और रजिस्ट्रेशन नंबर संभालकर रखें।

Important Links

जरूरी सावधानियां और टिप्स

निष्कर्ष (Conclusion)

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए रेलवे में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। इस भर्ती के अंतर्गत 3,548 पदों पर नियुक्ति की जाएगी इसमें सबसे ज्यादा जगह Goods Train Manager की है। 06 नवंबर 2026 की आखिरी तारीख से पहले फॉर्म भर दें और सही RRB चुनने में जल्दबाजी न करें। दस्तावेज पहले से तैयार रखें और हर अपडेट के लिए केवल Official Website देखें। अच्छी तैयारी और सही आवेदन से आप इस भर्ती में अपनी जगह बना सकते हैं।

FAQ

1. RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 क्या है?

यह रेलवे की ग्रेजुएट स्तर की भर्ती है, जो CEN 06/2026 के तहत निकाली गई है। इसमें Chief Commercial Cum Ticket Supervisor, Goods Train Manager, Junior Accounts Assistant Cum Typist और Senior Clerk Cum Typist के पद हैं। चयन दो CBT Exam और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल जांच से होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे।

2. RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 कितनी है?

RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 में कुल 3548 पदों पर भर्ती है। Goods Train Manager के 2750, Senior Clerk Cum Typist के 371, Junior Accounts Assistant Cum Typist के 300 और Chief Commercial Cum Ticket Supervisor के 127 पद हैं। ये संख्या अस्थायी है और रेलवे की जरूरत के हिसाब से बदल सकती है।

3. RRB NTPC Graduate Level Online Form 2026 कब शुरू होगा?

Official Notification के अनुसार RRB NTPC Graduate Level Online Form 2026 की शुरुआत की तारीख 08 अक्टूबर 2026 है।

4. RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 06 नवंबर 2026 है, रात 11:59 बजे तक। फीस भरने की अंतिम तारीख 08 नवंबर 2026 है। फॉर्म में सुधार की विंडो 09 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक खुलेगी। इसके लिए ₹250 की नॉन-रिफंडेबल फीस लगेगी।

5. RRB NTPC Graduate Level Eligibility Criteria 2026 क्या है?

उम्मीदवार के पास अंतिम तारीख तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री होनी चाहिए। उम्र 01.01.2027 को 18 से 33 साल के बीच हो और पद का मेडिकल स्टैंडर्ड पूरा हो। भारतीय नागरिक पात्र हैं। नेपाल, भूटान और भारतीय मूल के कुछ उम्मीदवारों को Certificate of Eligibility चाहिए।

6. RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 का Age Limit क्या है?

आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है और गिनती 01 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। उम्मीदवार का जन्म 01.01.2009 के बाद नहीं होना चाहिए। UR और EWS के लिए जन्म 02.01.1994 से पहले का न हो। OBC-NCL के लिए 02.01.1991 और SC/ST के लिए 02.01.1989 तक की छूट है। अन्य छूट Age Relaxation तालिका में देखें।

7. RRB NTPC Graduate Level Educational Qualification क्या है?

चारों पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उसके बराबर संस्थान से डिग्री चाहिए। यह योग्यता आवेदन की अंतिम तारीख 06.11.2026 तक पूरी होनी चाहिए। अंतिम वर्ष की परीक्षा का नतीजा इंतजार कर रहे उम्मीदवार पात्र नहीं हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में प्रमाणपत्र पर रिजल्ट की तारीख दिखानी होगी।

8. RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 का Application Fee कितनी है?

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 का Application Fee सामान्य उम्मीदवारों के लिए फीस ₹500 है। CBT-1 में बैठने पर ₹400 बैंक शुल्क कटकर लौटाए जाएंगे। SC, ST, महिला, ट्रांसजेंडर, PwBD, Ex-Servicemen, अल्पसंख्यक और EBC के लिए फीस ₹250 है। CBT-1 में बैठने पर यह राशि बैंक शुल्क कटकर वापस मिलेगी।

9. RRB NTPC Graduate Level Salary 2026 कितनी है?

चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर Level 6 का पद है, जिसका शुरुआती वेतन ₹35,400 है। गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट Level 5 के पद हैं, जिनका शुरुआती वेतन ₹29,200 है।

10. RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 का Syllabus क्या है?

Syllabus में तीन विषय शामिल हैं। गणित में प्रतिशत, ब्याज, समय और कार्य जैसे टॉपिक हैं। रीजनिंग में एनालॉजी, कोडिंग-डिकोडिंग, सिलॉजिज्म और पज़ल हैं। जनरल अवेयरनेस में करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान और कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी आती है। दोनों CBT का सिलेबस एक ही है।

11. RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 का Selection Process क्या है?

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले 100 प्रश्नों वाला CBT-1, फिर 120 प्रश्नों वाला CBT-2 और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल जांच। CBT-2 में पदों के 15 गुना उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। Typing skill test इस भर्ती में नहीं होगा। अंतिम चयन मेरिट और पसंद पर निर्भर है।

12. RRB NTPC Graduate Level Online Form 2026 कैसे भरें?

https://rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं और आवेदन के लिंक से अपना अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें। आधार या DigiLocker से पहचान सत्यापित करें। फॉर्म में सही जानकारी भरें, RRB और पदों की पसंद चुनें। लाइव फोटो खींचें, हस्ताक्षर अपलोड करें और फीस ऑनलाइन भरकर फॉर्म सबमिट करें।

Amit Kumar - Author of Result Sathi
Amit Kumar
Author, Result Sathi

Amit Kumar is the Author of Result Sathi (resultsathi.com). With a Graduation and B.Ed background, he has been creating and publishing content related to government jobs, competitive exams, results, admit cards, syllabus, scholarships, admissions, and educational updates for the past 5 years. His focus is on providing accurate, clear, and easy-to-understand information to students and job seekers.

Join Us for the Latest Updates

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top