Result Sathi Header

RRB NTPC 12th level vacancy 2026: 1688 पदों पर भर्ती, Eligibility, Age Limit, Fee और Apply Online

RRB NTPC 12th level vacancy 2026 : यदि आप भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी करने वाले अभियार्थी है तो आपके लिए ख़ुशख़बरी है। Railway Recruitment Board (RRB) ने Centralised Employment Notification (CEN No. 07/2026) के तहत Detailed Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1688 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये Under-Graduate posts हैं, यानी 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 October 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने का अंतिम तिथि। 13 November 2026 तक है।

आज के इस लेख में हम आपको RRB NTPC Inter level Vacancy 2026 से जुड़े सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे Eligibility, Age Limit, Application Fee, Vacancy Details, Selection Process, Important Dates, Required Documents और Apply Online करने की प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया है। यदि आप इस भर्ती का आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

RRB NTPC 12th level vacancy 2026

RRB NTPC 12th level vacancy 2026 : Overview

RRB NTPC 12th level vacancy 2026 में 4 अलग – अलग पदों के लिए कुल 1688 वैकेंसी हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2026 है।

Details Information
भर्ती बोर्ड Railway Recruitment Board (RRB)
नोटिफिकेशन नंबर CEN No. 07/2026
भर्ती का नाम Non Technical Popular Categories (Under Graduate)
कुल पद 1688
आवेदन का माध्यम केवल ऑनलाइन
न्यूनतम योग्यता 12वीं (+2) में कम से कम 50% अंक
आयु सीमा 18 से 30 वर्ष (01.01.2027 के अनुसार)
चयन प्रक्रिया CBT-1, CBT-2, Document Verification और Medical
Official Website rrb.indianrailways.gov.in

RRB NTPC Inter Level Vacancy Important Date

RRB NTPC Inter Level Vacancy 2026 का ऑनलाइन फॉर्म 15.10.2026 से 13.11.2026 रात 11:59 बजे तक भरे जाएंगे। और Application Fee जमा करने का अंतिम तिथि 15.11.2026 तक है।

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 15.10.2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 13.11.2026 (रात 23:59 बजे)
फीस जमा करने की अंतिम तारीख 15.11.2026
Correction Window (शुल्क के साथ) 16.11.2026 से 25.11.2026
CBT की तारीख Notify Later

ध्यान दे : Correction window में “Create an Account” फॉर्म की जानकारी और चुना हुआ RRB नहीं बदला जा सकता। इसलिए शुरू में ही मोबाइल नंबर, ईमेल और RRB सोच-समझकर भरें।

RRB NTPC 12th level Age limit 2026

RRB NTPC 12th level Age limit 2026 की बात करे तो आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है। आयु की गणना 01.01.2027 की तारीख से होगी।

श्रेणी जन्म तारीख (इससे पहले नहीं)
UR / EWS 02.01.1997
OBC-NCL 02.01.1994
SC / ST 02.01.1992

Note : सभी श्रेणियों के लिए जन्म तारीख 01.01.2009 के बाद की नहीं होनी चाहिए। जन्म तारीख वही भरें जो 10वीं के प्रमाण पत्र में है। बाद में इसे बदलने का अनुरोध नहीं माना जाएगा।

Age relaxation

श्रेणी छूट
SC और ST 5 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer) 3 वर्ष
Ex-servicemen UR और EWS 3 वर्ष (सेवा अवधि घटाकर)
Ex-servicemen OBC-NCL 6 वर्ष (सेवा अवधि घटाकर)
Ex-servicemen SC और ST 8 वर्ष (सेवा अवधि घटाकर)
PwBD UR और EWS 10 वर्ष
PwBD OBC-NCL 13 वर्ष
PwBD SC और ST 15 वर्ष
तलाकशुदा या विधवा महिला (UR और EWS) अधिकतम 35 वर्ष

एक से ज्यादा आधार पर छूट मिलने की स्थिति में सिर्फ सबसे ज्यादा वाली छूट मिलेगी। सामान्य सीट पर आवेदन करने वाले SC, ST और OBC उम्मीदवारों को आयु छूट नहीं मिलती।

RRB NTPC 12th level Application fee 2026

Application fee की बात करे तो सामान्य उम्मीदवारों की फीस ₹500 है। SC, ST, महिला और कुछ अन्य श्रेणियों की फीस ₹250 है। CBT-1 में बैठने पर फीस का बड़ा हिस्सा वापस मिलता है।

श्रेणी फीस CBT-1 में बैठने पर वापसी
सभी सामान्य उम्मीदवार ₹500 ₹400
SC, ST, Ex-servicemen, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, Minority, EBC ₹250 ₹250

वापसी में बैंक शुल्क कटेगा। फीस सिर्फ ऑनलाइन (Net Banking, Credit Card, Debid Card या UPI) जमा होगी और फीस जमा होने के बाद ही आवेदन स्वीकार होगा। EBC को OBC या EWS न समझें। EBC के लिए मान्य प्रमाण पत्र या BPL कार्ड चाहिए।

RRB NTPC 12th pass Recruitment 2026: पदों का विवरण

आपको बता दे कि इस भर्ती में चार अलग-अलग पद हैं। सबसे ज्यादा 700 पद Commercial cum Ticket Clerk के हैं।

पद पद संख्या Pay Level Initial Pay Medical Standard
Commercial cum Ticket Clerk 700 Level 3 ₹21,700 B2
Accounts Clerk cum Typist 200 Level 2 ₹19,900 C2
Junior Clerk cum Typist 600 Level 2 ₹19,900 C2
Trains Clerk 188 Level 2 ₹19,900 A3
कुल 1688 — — —

ये पद tentative हैं और रेलवे की जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं।

RRB NTPC 12th level Zone Wise Vacancy Details

बता दे कि Vacancy हर RRB Zone के हिसाब से बंटी है। सबसे ज्यादा 329 पद RRB Kolkata में हैं। RRB के अंदर Railway Zone और Production Unit के हिसाब से भी पद अलग-अलग दिए गए हैं।

पूरी Zone Wise सूची नोटिफिकेशन के Annexure B में है।

RRB कुल पद
Ahmedabad 26
Ajmer 124
Bengaluru 45
Bhopal 59
Bhubaneswar 40
Bilaspur 20
Chandigarh 78
Chennai 168
Gorakhpur 72
Guwahati 49
Jammu-Srinagar 51
Kolkata 329
Malda 23
Mumbai 140
Muzaffarpur 7
Patna 43
Prayagraj 149
Ranchi 75
Secunderabad 72
Siliguri 43
Thiruvananthapuram 75
कुल 1688

Category Wise Vacancy

इनमें पूर्व सैनिकों (ExSM) के 162 पद भी शामिल हैं।

श्रेणी पद
UR 686
SC 258
ST 167
OBC 414
EWS 163
कुल 1688

RRB NTPC 12th level Eligibility 2026

बता दे कि, उम्मीदवार के पास 12वीं (+2 Stage) या उसके बराबर की परीक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

श्रेणी योग्यता
सामान्य उम्मीदवार 12वीं में कुल 50% अंक
SC, ST, PwBD, Ex-servicemen 50% अंक की शर्त जरूरी नहीं
12वीं से ऊपर की डिग्री वाले 50% अंक की शर्त जरूरी नहीं
  • योग्यता 13.11.2026 तक पूरी होनी चाहिए
  • रिजल्ट का इंतजार करने वाले उम्मीदवार आवेदन न करें
  • भारत, नेपाल या भूटान के नागरिक पात्र हैं। नेपाल और भूटान वालों को भारत सरकार का पात्रता प्रमाण पत्र चाहिए

Physical Eligibility और Medical Standard

Medical standard पद के हिसाब से अलग है। Ticket Clerk के लिए B2, Accounts Clerk और Junior Clerk के लिए C2 और Trains Clerk के लिए A3 तय है। आंखों की रोशनी, ऊंचाई जैसे बारीक मापदंडों की जानकारी Official Notification के अगले update के बाद यहां update कर दी जाएगी।

RRB NTPC 12th level selection process

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले CBT-1, फिर CBT-2 और अंत में Document Verification और Medical।

  • CBT-1 एक Screening test है। इसके अंकों के आधार पर CBT-2 के लिए उम्मीदवार चुने जाते हैं।
  • CBT-2 के लिए श्रेणी के अनुसार पदों के लगभग 15 गुना उम्मीदवार बुलाए जाएंगे।
  • इस बार Junior Clerk cum Typist और Accounts Clerk cum Typist के लिए Typing Skill Test नहीं होगा।
  • फिर भी उम्मीदवारों से कंप्यूटर और टाइपिंग का बुनियादी ज्ञान अपेक्षित है। नौकरी में आने के बाद इसकी जांच होगी।

CBT में कम से कम अंक जरूरी हैं। UR और EWS के लिए 40%, OBC और SC के लिए 30% और ST के लिए 25% अंक तय की गई हैं।

RRB NTPC 12th level Exam Pattern 2026

यदि आप RRB NTPC 12th level vacancy 2026 का आवेदन कर रहे है तो आपको इस भर्ती का Exam Pattern के बारे में जानना बहुत जरूरी है। बता दे कि, दोनों CBT में सवाल General Awareness, Mathematics और Reasoning से आते हैं। हर गलत जवाब पर एक तिहाई अंक कटता है।

विवरण CBT-1 CBT-2
General Awareness 40 50
Mathematics 30 35
General Intelligence and Reasoning 30 35
कुल सवाल 100 120
समय 90 मिनट 90 मिनट
Negative Marking 1/3 अंक 1/3 अंक

हर सवाल 1 अंक का है। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी। वेबसाइट पर Mock test भी मिलेगा, जिससे ऑनलाइन परीक्षा का अभ्यास हो सकता है।

RRB NTPC 12th level Syllabus 2026

RRB NTPC Under Graduate परीक्षा का Syllabus मुख्य रूप से तीन विषयों में बाँटा गया है : Mathematics, General Intelligence and Reasoning तथा General Awareness। परीक्षा में प्रश्नों का स्तर सामान्यतः 12वीं कक्षा के आसपास रहता है। उम्मीदवारों को बेहतर तैयारी के लिए तीनों विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स का नियमित अभ्यास करना चाहिए।

Mathematics

संख्या पद्धति, दशमलव, भिन्न, LCM और HCF, अनुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति और सांख्यिकी।

General Intelligence and Reasoning

Analogy, संख्या और अक्षर श्रृंखला, Coding-Decoding, गणितीय संक्रियाएं, रक्त संबंध, Syllogism, Venn Diagram, Puzzle, Data Sufficiency, कथन और निष्कर्ष, निर्णय लेना, मानचित्र और ग्राफ की व्याख्या।

General Awareness

करंट अफेयर्स, खेल, कला और संस्कृति, सामान्य विज्ञान (10वीं CBSE तक), इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, कंप्यूटर के बुनियादी सवाल, परिवहन, प्रमुख हस्तियां और सरकारी योजनाएं।

RRB NTPC 12th level salary 2026

Salary की बात करे तो, Ticket Clerk की शुरुआती सैलरी ₹21,700 है। बाकी तीन पदों की ₹19,900 है। ये 7th CPC के Pay Level के हिसाब से तय आंकड़े हैं।

पद Pay Level Initial Pay
Commercial cum Ticket Clerk Level 3 ₹21,700
Accounts Clerk cum Typist Level 2 ₹19,900
Junior Clerk cum Typist Level 2 ₹19,900
Trains Clerk Level 2 ₹19,900

In-hand Salary, भत्तों और प्रमोशन की जानकारी Official Notification में नहीं है। इसकी जानकारी Official Notification के अगले update के बाद यहां update कर दी जाएगी।

RRB NTPC 12th level Online form 2026 कैसे भरें

यदि आप RRB NTPC 12th level vacancy 2026 का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए सभी step को ध्यान से समझे और उसको follow करके अपना आवेदन सफलतापूर्वक submit कर सकते है :

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसके Official Website rrbapply.gov.in के होम पेज पे जाएं।
  • यहाँ आपको Latest Update में CEN No. 07/2026 का Apply बटन मिलेगा, जिसपे click करें।
  • Click करने के बाद नया page open होगा, यहाँ आपको Login और Create an account का ऑप्शन मिलेगा।
  • यदि आपने पहले किसी RRB भर्ती (2024, 2025 या 2026) का आवेदन किया था, तो अपने Mobile Number / Email Id और Password से लॉगिन करें।
  • यदि आप नए उम्मीदवार है तो Create an account पे क्लिक करके माँगी गई सभी जानकारी को सही सही fill करके अपना Account create करें।
  • इसके बाद Digilocker या Aadhar से अपनी पहचान को Verify करें।
  • इसके बाद आप अपने अनुसार किसी एक Railway Zone को select करें। ध्यान रहे आप केवल एके ही zone के लिए आवेदन कर सकते है।
  • यहाँ आपको Online form ओपन हो जाएगा। माँगी गई सभी जानकारी, 10वीं और 12वीं की जानकारी, Category और सभी जानकारी को सही सही भरें।
  • इसके बाद आप Webcam या Mobile के front Camera से लाइव फोटो क्लिक करें और साथ ही Signature को अपलोड करें।
  • फिर एक बार अपने आवेदन को दुबारा जांच ले, सब सही होने पर Online फीस जमा करें।
  • फीस जमा होने के बाद अंत में अपना Receiving का प्रिंट आउट निकाल लें।

ध्यान दे : एक से ज्यादा आवेदन करने पर सभी आवेदन रद्द हो सकते हैं और आप भविष्य की भर्ती से भी रोके जा सकते हैं। इसलिए सिर्फ एक बार, सोच-समझकर आवेदन करें।

जरूरी दस्तावेज

दस्तावेज विवरण
हस्ताक्षर JPG या JPEG फॉर्मेट, 30 से 49 KB, कम से कम 140 × 60 px
लाइव फोटो आवेदन के समय वेबकैम या फोन के कैमरे से
SC/ST प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में, केवल मुफ्त रेल पास चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए
Document Verification में 10वीं का प्रमाण पत्र, 12वीं की मार्कशीट तथा श्रेणी या आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र

Important Links

Conclusion (निष्कर्ष)

RRB NTPC 12th level vacancy 2026 Inter पास युवाओं के लिए रेलवे में स्थायी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। कुल 1688 पदों के साथ चार पदों के लिए 13 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले अपनी योग्यता, आयु और पसंदीदा RRB जरूर जांच लें। CBT-1 और CBT-2 की तैयारी Maths, Reasoning और General Awareness पर केंद्रित रखें। Mock test से अभ्यास करें और सिर्फ Official Website से ही आवेदन करें। Correction window और परीक्षा की तारीखों जैसे ताजा अपडेट के लिए रेलवे की वेबसाइट देखते रहें।

FAQ

1. RRB NTPC 12th level vacancy 2026 के अंतर्गत कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?

RRB NTPC 12th level vacancy 2026 के अंतर्गत कुल 1688 पदों पर भर्ती निकली है। इनमें Commercial cum Ticket Clerk के 700, Junior Clerk cum Typist के 600, Accounts Clerk cum Typist के 200 और Trains Clerk के 188 पद शामिल हैं।

2. RRB NTPC 12th level Online form 2026 कब से कब तक भरा जाएगा?

RRB NTPC 12th level Online form 2026 की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 है और फॉर्म रात 11:59 बजे तक भरा जा सकता है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2026 है। फिर 16 से 25 नवंबर तक Correction window खुलेगी।

3. RRB NTPC 12th pass Recruitment 2026 के लिए योग्यता क्या है और 12वीं में कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

RRB NTPC 12th pass Recruitment 2026 के लिए 12वीं (+2) या उसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी है। सामान्य उम्मीदवारों के कुल अंक 50% से कम नहीं होने चाहिए। SC, ST, PwBD और Ex-servicemen उम्मीदवारों के लिए 50% की शर्त जरूरी नहीं है।

4. RRB NTPC Inter level Vacancy 2026 में आवेदन करने के लिए आयु सीमा कितनी है?

RRB NTPC Inter level Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है। आयु की गणना 01.01.2027 को होगी। OBC-NCL को 3 वर्ष, SC और ST को 5 वर्ष की छूट मिलती है। PwBD और Ex-servicemen के लिए अलग छूट है। छूट की पूरी सूची ऊपर तालिका में दी गई है।

5. RRB NTPC 12th level Application fee 2026 कितनी है और क्या फीस वापस होती है?

सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस ₹500 है। SC, ST, Ex-servicemen, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, Minority और EBC उम्मीदवारों के लिए फीस ₹250 है। फीस सिर्फ ऑनलाइन जमा होती है। CBT-1 में शामिल होने पर बैंक शुल्क काटकर पैसे लौटाए जाते हैं। ₹500 वालों को ₹400 और ₹250 वालों को ₹250 वापस मिलते हैं।

6. RRB NTPC 12th level vacancy 2026 में कौन-कौन से पद शामिल हैं?

इस भर्ती में चार पद शामिल हैं। ये Commercial cum Ticket Clerk (Level 3), Accounts Clerk cum Typist, Junior Clerk cum Typist और Trains Clerk (तीनों Level 2) हैं। सभी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। पद के हिसाब से मेडिकल स्टैंडर्ड अलग-अलग तय किया गया है।

7. RRB NTPC 12th level salary 2026 कितनी मिलेगी?

Commercial cum Ticket Clerk को Level 3 में ₹21,700 की शुरुआती सैलरी मिलेगी। बाकी तीनों पदों को Level 2 में ₹19,900 मिलेंगे। ये 7th CPC के Pay Level के हिसाब से तय Initial pay हैं।

8. RRB NTPC 12th level Exam Pattern 2026 क्या है और क्या नेगेटिव मार्किंग होगी?

दो CBT होंगे। CBT-1 में 100 सवाल और CBT-2 में 120 सवाल आएंगे, दोनों का समय 90 मिनट है। सवाल General Awareness, Mathematics और Reasoning से होंगे। हर सवाल 1 अंक का है। हर गलत जवाब पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा, यानी नेगेटिव मार्किंग लागू है।

9. RRB NTPC 12th level Syllabus 2026 में कौन-कौन से विषय और टॉपिक आएंगे?

Syllabus में Mathematics, General Intelligence and Reasoning और General Awareness शामिल हैं। Maths में प्रतिशत, अनुपात, समय-कार्य और ब्याज जैसे टॉपिक हैं। Reasoning में श्रृंखला, Coding-Decoding और Syllogism आते हैं। General Awareness में करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था और सामान्य विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं। स्तर लगभग 12वीं का रहता है।

10. क्या RRB NTPC 12th pass Recruitment 2026 में टाइपिंग टेस्ट देना होगा?

नहीं, इस भर्ती में Computer Based Typing Skill Test नहीं होगा। इसे Junior Clerk cum Typist और Accounts Clerk cum Typist के लिए हटा दिया गया है। फिर भी उम्मीदवारों से कंप्यूटर और टाइपिंग का बुनियादी ज्ञान अपेक्षित है।

11. क्या RRB NTPC Inter level Vacancy 2026 के लिए एक से ज्यादा RRB में आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, आप सिर्फ एक RRB में आवेदन कर सकते हैं और उसी के अंदर अपनी Zone और पद की पसंद भरते हैं। एक से ज्यादा आवेदन करने पर सभी आवेदन रद्द हो जाएंगे। साथ ही उम्मीदवार को भविष्य की RRB और RRC परीक्षाओं से भी रोका जा सकता है।

12. RRB NTPC 12th level Zone Wise Vacancy Details कहां से देखें?

Zone Wise Vacancy Details Official Notification के Annexure B में दी गई हैं। इसमें हर RRB के लिए Railway Zone, Production Unit और Category wise पद अलग-अलग लिखे हैं, जिनमें PwBD और Ex-servicemen के पद भी हैं। नोटिफिकेशन rrb.indianrailways.gov.in पर मिलेगा। हमने इस लेख में भी RRB wise कुल पदों की तालिका दी है।

Amit Kumar - Author of Result Sathi
Amit Kumar
Author, Result Sathi

Amit Kumar is the Author of Result Sathi (resultsathi.com). With a Graduation and B.Ed background, he has been creating and publishing content related to government jobs, competitive exams, results, admit cards, syllabus, scholarships, admissions, and educational updates for the past 5 years. His focus is on providing accurate, clear, and easy-to-understand information to students and job seekers.

Join Us for the Latest Updates

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top