Result Sathi Header

Indian Coast Guard Online Form 2026 : Apply for Navik GD & Yantric 01/2027 & 02/2027 Batch

Indian Coast Guard Online Form 2026 : यदि आप Indian Coast Guard में Navik (General Duty), Navik (Domestic Branch), Yantrik और Hygienist-I के पदों पर नौकरी करना चाहते है तो आपके लिए अक खुशखबरी निकल कर आ रही है। Indian Coast Guard ने CGEPT 01/2027 और 02/2027 के तहत कुल 365 पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दिया हैं। इसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो यह लेख आपके लिए है। हम अपने इस लेख में आपको Indian Coast Guard Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे Application Dates, Post Details, Eligibility, Application Fee, Age Limit, Selection Process और आवेदन करने का तरीका को आसान भाषा में बताने का प्रयास किया है। तो लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

Indian Coast Guard Online Form 2026 - Apply Online

Indian Coast Guard Online Form 2026 – Important Highlights

आपको बता दे कि यह भर्ती Coast Guard Enrolled Persons Test (CGEPT) के जरिए होगी। आवेदन से जुड़े मुख्य बातों को टेबल के माध्यम से समझ सकते है :

Details Information
Organization Indian Coast Guard (रक्षा मंत्रालय)
Exam Name CGEPT 01/2027 और CGEPT 02/2027
Application Conducted By Staff Selection Commission (SSC)
Posts Navik (GD), Navik (DB), Yantrik, Hygienist-I
Total Vacancy लगभग 365 (अस्थायी)
Application Mode सिर्फ Online
Application Fee ₹550 (SC/ST को छूट)
Official Website ssc.gov.in

Indian Coast Guard Application Important Dates

बता दे कि Indian Coast Guard Online Form 2026 06 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे शुरू हुआ। Application Last Date 21 अक्टूबर 2026 है और समय शाम 5:30 बजे तक का है। आखिरी दिन का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट धीमी हो सकती है।

Details Information
Online Application शुरू 06 अक्टूबर 2026 (सुबह 11:00 बजे)
Application Last Date 21 अक्टूबर 2026 (शाम 5:30 बजे)
Stage-I (CGEPT 01/2027) नवंबर 2026 की शुरुआत या मध्य में
Stage-II फरवरी 2027 के अंत में
Stage-III मई 2027 की शुरुआत में
CGEPT 02/2027 Stage-III अक्टूबर 2027 के मध्य में
Basic Training (01/2027) मई 2027 से, INS Chilka
Basic Training (02/2027) नवंबर 2027 से, INS Chilka

ध्यान दे : ये सभी तारीखें अस्थायी हैं। एडमिट कार्ड की तारीख Indian Coast Guard अलग से बताएगी।

Indian Coast Guard Vacancy 2026 – Post wise Details

Indian Coast Guard Vacancy 2026 में Navik GD के 260 पद (दोनों बैच, पुरुष और महिला मिलाकर), Yantrik के 60 पद, Navik DB के 25 पद और Hygienist-I के 20 पद हैं। कुल योग 365 बनता है। ये पद तय नहीं हैं और बदल भी सकते हैं।

CGEPT 01/2027 बैच – Navik (GD) वैकेंसी

Gender UR EWS OBC SC ST Total
पुरुष 44 11 36 14 12 117
महिला 08 01 03 01 00 13

CGEPT 01/2027 बैच – Yantrik वैकेंसी (सिर्फ पुरुष)

Post UR EWS OBC SC ST Total
Yantrik (Mechanical) 09 02 05 05 07 28
Yantrik (Electrical) 10 02 05 03 03 23
Yantrik (Electronics) 05 00 01 02 01 09

CGEPT 02/2027 बैच – Navik (GD) वैकेंसी

Gender UR EWS OBC SC ST Total
पुरुष 48 11 36 14 08 117
महिला 05 01 04 02 01 13

CGEPT 02/2027 बैच – Navik (DB) और Hygienist-I (सिर्फ पुरुष)

Post UR EWS OBC SC ST Total
Navik (Domestic Branch) 11 02 07 05 00 25
Hygienist-I 09 01 05 05 00 20

ध्यान दें : अंग्रेजी PDF में महिला Navik GD (01/2027) का Total 133 दिया है। श्रेणीवार संख्या जोड़ने पर 13 आता है और हिंदी नोटिफिकेशन में भी 13 ही लिखा है। इसलिए यहाँ 13 लिखा गया है।

Indian Coast Guard Age Limit 2026 और Age Relaxation

Indian Coast Guard Age Limit 2026 जन्म तारीख के हिसाब से तय है। Navik GD के लिए जन्म 01 नवंबर 2005 से 01 मई 2009 के बीच होना चाहिए। हर पद की तारीखें अलग हैं, इसलिए नीचे की टेबल ध्यान से देखिए।

Post जन्म तारीख की सीमा
Navik (GD) – 01/27 और 02/27 01 नवंबर 2005 से 01 मई 2009
Yantrik – 01/27 01 मई 2005 से 01 मई 2009
Navik (DB) – 02/27 01 नवंबर 2005 से 01 अक्टूबर 2009
Hygienist-I – 02/27 01 नवंबर 2002 से 01 अक्टूबर 2009

Age Relaxation

Category Age Relaxation
OBC 3 साल
SC/ST 5 साल

Educational Qualification और Eligibility Criteria

देखिए Navik GD के लिए गणित और भौतिकी के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। Navik DB के लिए 10वीं पास काफी है। Yantrik के लिए 10वीं के साथ डिप्लोमा चाहिए। Hygienist-I के लिए मैट्रिक या ITI चाहिए। बोर्ड COBSE से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

Indian Coast Guard Navik GD Eligibility 2026

Candidates ने COBSE से मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। 12वीं में गणित और भौतिकी (Physics) दोनों विषय जरूरी हैं। पुरुष और महिला दोनों इस पद पर आवेदन कर सकते हैं। चश्मा लगाने वाले उम्मीदवार GD Branch के लिए पात्र नहीं हैं।

Indian Coast Guard Navik DB Eligibility 2026

Navik (Domestic Branch) के लिए COBSE से मान्य बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इस पद पर सिर्फ पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती CGEPT 02/2027 बैच में होगी।

Indian Coast Guard Yantrik Eligibility 2026

Yantrik पद के लिए शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दो विकल्पों में से किसी एक के अनुसार योग्यता होनी चाहिए।

Hygienist-I की योग्यता

मैट्रिक पास या ITI या केंद्र/राज्य सरकार से मान्य बोर्ड की समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। इस पद पर सिर्फ पुरुष आवेदन कर सकते हैं।

सभी पदों के लिए उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। Open School संस्थाएं, जो AICTE या COBSE से मान्य नहीं हैं, उनके उम्मीदवार पात्र नहीं हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार किसी भी तरह की दिव्यांगता वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं हैं।

Application Fee

बता दे कि Indian Coast Guard Online Form 2026 का आवेदन फीस सभी उम्मीदवारों के लिए ₹550 है। SC और ST उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होती। भुगतान Net Banking, Visa, Master, Maestro, Debit Card या UPI से किया जा सकता है।

Indian Coast Guard Selection Process 2026

Indian Coast Guard Selection Process 2026 की बात करे तो इसमें चार stage हैं। Stage-I कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा है। Stage-II में फिजिकल टेस्ट, Assessment Test, Document Verification और Medical होता है। Stage-III INS Chilka में होता है और Stage-IV में दस्तावेजों की जांच बोर्ड या यूनिवर्सिटी से होती है।

Merit सिर्फ Stage-I के अंकों के आधार पर बनेगी, लेकिन Stage-II के सभी चरणों में पास होना जरूरी है। Assessment Test के अंक मेरिट में नहीं जुड़ते। बराबर अंक आने पर बड़ी उम्र वाला उम्मीदवार आगे रहता है। उसके बाद भी बराबरी हो तो Assessment Test के अंक देखे जाते हैं।

Indian Coast Guard Exam Pattern 2026

Indian Coast Guard Navik Recruitment 2026 की Exam Pattern की बात करे तो Computer Based Exam में 100 प्रश्न आते हैं और हर प्रश्न 1 अंक का है। समय 1 घंटा है। प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होते हैं और गलत जवाब पर Negative Marking नहीं है।

Details Information
Total Questions 100
Marks per Question 1
Duration 1 घंटा
Type Objective (MCQ), द्विभाषी
Negative Marking नहीं
Passing Marks (UR/EWS/OBC) 40
Passing Marks (SC/ST) 35

परीक्षा कई पारियों में हुई तो अंकों का Normalisation किया जाएगा। विस्तृत सिलेबस SSC के पोर्टल पर उपलब्ध है। Stage-I का रिजल्ट उम्मीदवार के डैशबोर्ड पर मिलेगा।

Indian Coast Guard Physical Test 2026

Physical Test की बात करे तो पुरुषों को 1.6 किमी दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होती है। इसके साथ 20 उठक-बैठक, 15 पुश-अप और 15 Bent Knee Sit-ups करने होते हैं। चारों टेस्ट बिना रुके लगातार कराए जाते हैं। बीच में ब्रेक लेने पर उम्मीदवार फेल माना जाता है।

Gender 1.6 Km Run Squats Push-ups Bent Knee Sit-ups
पुरुष 6 मिनट 30 सेकंड 20 15 15
महिला 8 मिनट 15 10 10

Medical Standards

Details Information
Height (पुरुष) कम से कम 157 सेमी
Height (महिला) कम से कम 152 सेमी
Height में छूट पूर्वोत्तर राज्यों, गढ़वाल, कुमाऊं, सिक्किम और गोरखा के लिए 5 सेमी तक; लद्दाख, लक्षद्वीप, मिनीकॉय और अंडमान निकोबार के लिए 2 सेमी तक
Chest (पुरुष) कम से कम 77 सेमी, फुलाव 5 सेमी
Hearing हर कान से 6 मीटर दूर की फुसफुसाहट सुनाई देनी चाहिए
Dental कम से कम 14 Dental Points
Vision – GD Branch 6/6 (अच्छी आँख), 6/9 (खराब आँख)
Vision – Yantrik 6/24 और 6/24
Vision – Domestic Branch 6/36 और 6/36

Indian Coast Guard Salary 2026 और सुविधाएं

Yantrik की बेसिक पे ₹29,200 (Pay Level-5) है और इसके साथ ₹6,200 Yantrik Pay मिलती है। Navik GD, Navik DB और Hygienist-I की बेसिक पे ₹21,700 (Pay Level-3) है। इन सबके ऊपर महंगाई भत्ता और दूसरे भत्ते मिलते हैं।

Post Basic Pay Pay Level
Yantrik ₹29,200 + ₹6,200 Yantrik Pay Level-5
Navik (GD) ₹21,700 Level-3
Navik (DB) ₹21,700 Level-3
Hygienist-I ₹21,700 Level-3
  • मुफ्त राशन और वर्दी
  • सैनिक अस्पतालों में खुद और परिवार का मुफ्त इलाज, आश्रित माता-पिता भी शामिल
  • सरकारी आवास या House Rent Allowance
  • हर साल 45 दिन Earned Leave और 8 दिन Casual Leave, साथ में LTC
  • NPS या UPS के हिसाब से पेंशन और ग्रेच्युटी
  • Canteen (CSD) सुविधा और रिटायरमेंट के बाद ECHS
  • ₹75 लाख का बीमा (NGIF), जिसके लिए तय मासिक अंशदान देना होता है

प्रमोशन Pradhan Adhikari, Pradhan Sahayak Engineer और Hygiene Supervisor रैंक तक मिल सकता है। योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर Officer कैडर में भी जाया जा सकता है। वेतन और सुविधाएं सरकारी आदेश के हिसाब से बदल सकती हैं।

Important Documents

यदि आप Indian Coast Guard Online Form 2026 का आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए सभी documents को पहले से तैयार रखे। ताकि फॉर्म भरते समय कोई भी दस्तावेज छूटे नहीं।

  • नया रंगीन Passport Size Photo (आवेदन शुरू होने की तारीख से 3 महीने से पुराना न हो)।
  • Scanned Signature।
  • Date of Birth Proof (10वीं Marksheet या Birth Certificate)।
  • ID Proof (Aadhaar, PAN, Voter ID, Driving License या Passport)। Aadhaar को प्राथमिकता दें।
  • Domicile Certificate (Navik GD पुरुषों के लिए अनिवार्य; अन्य पदों में Height Relaxation लेने पर जरूरी)।
  • Service Certificate या NOC (सेवारत उम्मीदवारों के लिए)।
  • Category Certificate (SC/ST/OBC Non-Creamy Layer/EWS) और Educational Certificates (Stage-II के लिए चयनित होने पर)।

Indian Coast Guard Online Form 2026 कैसे भरें?

यदि आप Indian Coast Guard Vacancy 2026 का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए सभी steps को ध्यानपूर्वक फॉलो करके अपना आवेदन आसानी से fill कर सकते है :

  • सबसे पहले इसके official website cgept.parikshasaarthi.in पर जायें।
  • यहाँ आपको Create Account के बटन पर click करके Registration को पूरी करनी होगी।
  • Registration में आपको अपना नाम, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसे जानकारी को fill करके अपना Account Create कर लें।
  • इसके बाद आपको अपना Login Id और Password से login कर लेना है।
  • Login करके बाद आप अपनी पर्सनल डिटेल्स, केटेगरी, शैक्षिक योग्यता और पोस्ट प्रेफरेंस को सावधानी पूर्वक fill करें।
  • इसके बाद आपको। फोटो, हस्ताक्षर और मांगी गई दस्तावेज को निर्धारित तरीके से स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • फिर अपने Category के अनुसार आवेदन शुल्क को ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
  • अंत में Print Preview देखकर सारी जानकारी जांच लें, और Final Submit करके प्रिंट निकाल लें।

Registration के बाद 2 से 3 दिन का Edit Window मिल सकता है, जिसमें कुछ फील्ड सुधारी जा सकती हैं। जन्म तारीख और लिंग बाद में बदले नहीं जा सकते। आवेदन में मदद के लिए support@parikshasaarthi.in पर ईमेल या 7620207872 पर फोन करें।

Important Link

निष्कर्ष (Conclusion)

Indian Coast Guard Online Form 2026 उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है जो 10वीं, 12वीं, ITI या डिप्लोमा के बाद सरकारी सेवा में जाना चाहते हैं। आवेदन 21 अक्टूबर 2026 शाम 5:30 बजे तक चलेंगे। फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन पूरा पढ़ें और अपने दस्तावेज स्कैन करके तैयार रखें। मार्कशीट के अंक बिल्कुल सही भरें, क्योंकि गलती होने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है। सुबह दौड़ और व्यायाम की तैयारी अभी से शुरू कर दें। ताजा अपडेट के लिए हमारा पेज और www.ssc.gov.in देखते रहें।

Indian Coast Guard Online Form 2026 – FAQ

1. Indian Coast Guard Online Form 2026 कब शुरू हुआ है?

Indian Coast Guard Online Form 2026 की शुरुआत 06 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से हुई है।

2. Indian Coast Guard Online Form 2026 की Last Date क्या है?

Indian Coast Guard Online Form 2026 की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2026 है। आवेदन इस दिन शाम 5:30 बजे तक किए जा सकते हैं। आखिरी तारीख के बाद फॉर्म में कोई बदलाव नहीं होगा। नोटिफिकेशन में भी जल्दी आवेदन करने की सलाह दी गई है, इसलिए आखिरी दिन का इंतजार न करें।

3. Indian Coast Guard Vacancy 2026 में कितने पद हैं?

Indian Coast Guard Vacancy 2026 में दोनों बैच मिलाकर लगभग 365 अस्थायी पद हैं। इनमें Navik GD के 260, Yantrik के 60, Navik DB के 25 और Hygienist-I के 20 पद हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार पदों की संख्या बदल भी सकती है। जोनवार जानकारी रजिस्ट्रेशन के समय पोर्टल पर दिखाई जाएगी।

4. Indian Coast Guard Navik Recruitment 2026 में कौन-कौन से पद शामिल हैं?

Indian Coast Guard Navik Recruitment 2026 में Navik (General Duty) और Navik (Domestic Branch) के पद शामिल हैं। इसी भर्ती में Yantrik और Hygienist-I के पद भी शामिल हैं। Navik GD में पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। बाकी तीनों पदों के लिए सिर्फ पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं।

5. Indian Coast Guard Recruitment 2026 का Age Limit क्या है?

Indian Coast Guard Age Limit 2026 जन्म तारीख से तय होती है। Navik GD के लिए 01 नवंबर 2005 से 01 मई 2009 के बीच जन्म जरूरी है। Yantrik, Navik DB और Hygienist-I की तारीखें अलग हैं। OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल की छूट मिलती है।

6. Indian Coast Guard Navik GD Eligibility 2026 क्या है?

Indian Coast Guard Navik GD Eligibility 2026 के लिए COBSE से मान्य बोर्ड से गणित और भौतिकी के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार भारतीय नागरिक हो और जन्म तारीख की सीमा में आता हो। चश्मा लगाने वाले उम्मीदवार GD Branch के पात्र नहीं हैं।

7. Indian Coast Guard Navik DB Eligibility 2026 क्या है?

Indian Coast Guard Navik DB Eligibility 2026 के अनुसार उम्मीदवार को COBSE से मान्य बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इस पद के लिए सिर्फ पुरुष आवेदन कर सकते हैं। जन्म 01 नवंबर 2005 से 01 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए। यह भर्ती CGEPT 02/2027 बैच के लिए है।

8. Indian Coast Guard Yantrik Eligibility 2026 क्या है?

Indian Coast Guard Yantrik Eligibility 2026 में 10वीं पास के साथ AICTE से मान्य 3 या 4 साल का डिप्लोमा चाहिए। दूसरा रास्ता 10वीं और 12वीं के साथ 2 या 3 साल का डिप्लोमा है। डिप्लोमा Electrical, Mechanical या Electronics/Telecommunication में होना चाहिए। केवल पुरुष आवेदन कर सकते हैं।

9. Indian Coast Guard Recruitment 2026 का Selection Process क्या है?

Indian Coast Guard Selection Process 2026 में चार स्टेज हैं। Stage-I में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है। Stage-II में फिजिकल टेस्ट, Assessment Test, दस्तावेज जांच और मेडिकल होता है। Stage-III INS Chilka में और Stage-IV में दस्तावेजों का सत्यापन होता है। हर स्टेज में पास होना जरूरी है।

10. Indian Coast Guard Exam Pattern 2026 क्या है?

Indian Coast Guard Exam Pattern 2026 के अनुसार परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं और हर प्रश्न 1 अंक का है। समय 1 घंटा है। प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी में होते हैं और नेगेटिव मार्किंग नहीं है। UR, EWS और OBC के लिए पासिंग अंक 40 और SC/ST के लिए 35 हैं।

11. Indian Coast Guard Physical Test 2026 में कितनी दौड़ होती है?

Indian Coast Guard Physical Test 2026 में 1.6 किलोमीटर की दौड़ होती है। पुरुषों को यह दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी है, जबकि महिलाओं का तय समय 8 मिनट है। दौड़ के साथ उठक-बैठक, पुश-अप और सिट-अप भी बिना रुके कराए जाते हैं।

12. Indian Coast Guard Salary 2026 कितनी है?

Indian Coast Guard Salary 2026 में Navik GD, Navik DB और Hygienist-I की बेसिक पे ₹21,700 (Pay Level-3) है। Yantrik की बेसिक पे ₹29,200 (Pay Level-5) है और उसके ऊपर ₹6,200 Yantrik Pay मिलती है। इनके साथ महंगाई भत्ता और दूसरे भत्ते भी मिलते हैं।

Amit Kumar - Author of Result Sathi
Amit Kumar
Author, Result Sathi

Amit Kumar is the Author of Result Sathi (resultsathi.com). With a Graduation and B.Ed background, he has been creating and publishing content related to government jobs, competitive exams, results, admit cards, syllabus, scholarships, admissions, and educational updates for the past 5 years. His focus is on providing accurate, clear, and easy-to-understand information to students and job seekers.

Join Us for the Latest Updates

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top