BTSC Veterinary Officer Vacancy 2026 के तहत Bihar Technical Service Commission (BTSC) ने Advertisement No. 27/2026 के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए Online Application 24 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है और उम्मीदवार 23 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती बिहार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए इस लेख में BTSC Veterinary Officer Recruitment 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है। यहां आप Educational Qualification, Eligibility, Age Limit, Vacancy Details, Application Fee, Exam Pattern, Selection Process, Salary और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी आसान भाषा में जान सकते हैं।
BTSC Veterinary Officer Vacancy 2026 की मुख्य बातें
BTSC Veterinary Officer Vacancy 2026 में कुल 787 पद हैं। आवेदन 24.09.2026 से 23.10.2026 तक ऑनलाइन होंगे। इसके लिए B.V.Sc. या B.V.Sc. & A.H. की डिग्री चाहिए।
Official Notification में पद का नाम “भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं समकक्ष” लिखा है। आम भाषा में लोग इसे Veterinary Officer या Veterinary Doctor कहते हैं। यह पद डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार के अंतर्गत बिहार पशु चिकित्सा सेवा का मूल कोटि का पद है। नियुक्ति नियमित होगी।
Important Highlights
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती करने वाला | बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC), पटना |
| विज्ञापन संख्या | 27/2026 |
| पद का नाम | भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं समकक्ष |
| कुल पद | 787 |
| विभाग | डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार |
| वेतनमान | पे मैट्रिक्स लेवल-9 (53,100 से 1,67,800 रुपये) |
| शैक्षणिक योग्यता | B.V.Sc. या B.V.Sc. & A.H. |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आवेदन शुल्क | 100 रुपये |
| चयन का आधार | लिखित परीक्षा (CBT) और कार्यानुभव |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.btsc.bihar.gov.in |
BTSC Veterinary Officer Recruitment 2026 क्या है?
आसान भाषा में समझें तो यह बिहार सरकार के पशुपालन से जुड़े विभाग में पशु चिकित्सक की स्थायी भर्ती है। भर्ती की प्रक्रिया बिहार तकनीकी सेवा आयोग चला रहा है।
विभाग से मिली अधियाचना के आधार पर आयोग ने यह विज्ञापन निकाला है। वैसे उम्मीदवार जो भारत के नागरिक हैं और तय योग्यता रखते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। पशु चिकित्सा विभाग भर्ती के इस विज्ञापन में महिलाओं, दिव्यांगों, पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए भी अलग नियम दिए गए हैं। आगे इन सबको एक-एक करके समझाया गया है।
विज्ञापन में बदलाव की संभावना
आयोग ने साफ लिखा है कि जरूरत पड़ने पर विज्ञापन में संशोधन हो सकता है। अन्य विभागों से पद की अधियाचना मिलने पर रिक्तियां बढ़ या घट भी सकती हैं। इसलिए आयोग की वेबसाइट को समय-समय पर देखते रहें। आयोग अखबार, SMS या ई-मेल से सूचना देने के लिए बाध्य नहीं है।
BTSC Veterinary Officer Important Dates 2026
आवेदन की शुरुआत 24.09.2026 से हुई है। अंतिम तारीख 23.10.2026 है। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
| Event | Date |
|---|---|
| विज्ञापन की तारीख | 24.09.2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 24.09.2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख | 23.10.2026 |
| आयु की गणना की तारीख | 01.08.2026 |
| कार्य अनुभव की गणना की तारीख | 24.09.2026 |
| प्रमाण-पत्र जारी होने की अंतिम सीमा | 23.10.2026 तक |
| CBT परीक्षा की तारीख | Notify Later |
ध्यान दें : आवेदन में जो भी प्रमाण-पत्र या अंक पत्र अपलोड करेंगे, वे 23.10.2026 तक जारी हो चुके होने चाहिए। अंतिम दिन के लिए इंतजार न करें। इंटरनेट या बैंकिंग की दिक्कत के लिए आयोग जिम्मेदार नहीं होगा।
BTSC Veterinary Officer Vacancy Details 2026
बता दे कि BTSC Veterinary Officer Vacancy 2026 के तहत कुल पदों की संख्या 787 हैं। जिसमें अनारक्षित के 228 पद हैं, जिनमें 13 पद दिव्यांग कोटि के भी शामिल माने गए हैं। बाकी पद आरक्षित वर्गों में बंटे हैं।
नीचे की तालिका विज्ञापन में दी गई तालिका के आधार पर बनाई गई है। कोष्ठक में दिखाई गई संख्या बैकलॉग की रिक्तियां हैं। वे कुल पदों में पहले से जुड़ी हुई हैं।
Category Wise Vacancy
| वर्ग | कुल पद | इसमें बैकलॉग |
|---|---|---|
| अनारक्षित | 215 + 13* | — |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 55 | — |
| अनुसूचित जाति (SC) | 207 | 114 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 13 | 7 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 195 | 90 |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 78 | 10 |
| पिछड़े वर्ग की महिला (WBC) | 11 | — |
| कुल | 787 | – |
सभी संख्याओं को जोड़ने पर कुल 787 आता है, जो विज्ञापन में लिखा है। तारा (*) वाले 13 पद दिव्यांग कोटि के हैं। इनका ब्योरा है: दृष्टिबाधित (VH) 3, श्रवणबाधित (HH) 3, चलन दिव्यांगता (OH) 3 और मानसिक/बौद्धिक श्रेणी (MH) 4। इन्हें अनारक्षित कोटि में अनुमानित किया गया है।
महिला आरक्षण और अन्य कोटि
Official Notification के अनुसार बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का उल्लेख है। तालिका की अलग पंक्ति में महिलाओं के लिए कुल 190 पद दिखाए गए हैं। इसमें अनारक्षित 75, EWS 19, SC 33, ST 2, EBC 37 और BC 24 पद हैं। पिछड़े वर्ग की महिला के लिए इस पंक्ति में शून्य है।
- दिव्यांग (बिहार के मूल निवासी): VH-06+3*, HH-06+3*, OH-05+3*, MH-05+04*
- स्वतंत्रता सेनानी के पोते-पोती/नाती-नतिनी (बिहार के मूल निवासी): 11 पद
- बिहार के पशु चिकित्सा महाविद्यालयों से उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए सभी कोटि में 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
BTSC Veterinary Officer Educational Qualification
बता दे कि इस भर्ती का आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास B.V.Sc. या B.V.Sc. & A.H. की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बिहार पशु चिकित्सा परिषद में स्थायी पंजीकरण भी जरूरी है।
डिग्री भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (Veterinary Council of India) से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए। Bihar Veterinary Council में पंजीकरण अस्थायी नहीं, स्थायी होना चाहिए। दोनों में से एक भी शर्त पूरी न हो तो आवेदन मान्य नहीं होगा। इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपना पंजीकरण प्रमाण-पत्र जरूर देख लें।
BTSC Veterinary Officer Age Limit 2026
बात करे BTSC Veterinary Officer Age Limit 2026 की तो इसमें न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 37 से 42 वर्ष है। आयु की गणना 01.08.2026 को होगी।
| वर्ग | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
|---|---|---|
| अनारक्षित (पुरुष) | 21 वर्ष | 37 वर्ष |
| अनारक्षित महिला | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
| पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला) | 21 वर्ष | 42 वर्ष |
आयु सीमा में छूट (Age Relaxation)
बता दे कि आयु में छूट पाने के लिए संबंधित प्रमाण-पत्र देना जरूरी है। सबसे जरूरी नियम यह है कि किसी उम्मीदवार को नीचे दी गई छूटों में से सिर्फ एक ही छूट मिलेगी। दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट मिलती है। इसकी गिनती इस “एक ही छूट” वाले नियम के बाहर लिखी गई है।
| श्रेणी | आयु छूट |
|---|---|
| दिव्यांग | अधिकतम 10 वर्ष |
| बिहार सरकार के नियमित सेवक | 5 वर्ष |
| संविदा पर कार्यरत पशु चिकित्सक | सेवा अवधि के बराबर, अधिकतम 8 वर्ष |
| पिछली भर्ती से संबंधित छूट | 01.08.2021–01.08.2026 के बीच अधिकतम आयु पार करने वाले पात्र |
| भूतपूर्व सैनिक | 3 वर्ष + प्रतिरक्षा सेवा अवधि, अधिकतम वास्तविक आयु 57 वर्ष |
BTSC Veterinary Officer Application Fee 2026
BTSC Veterinary Officer Vacancy 2026 का आवेदन करने के लिए Application Fee सभी Category के candidates के लिए समान रखी गई है, जो की ₹100/- निर्धारित की गई है। जिसका भुगतान Online mode के माध्यम से किया जा सकता है।
| Category | Application Fee |
|---|---|
| सभी श्रेणी के अभ्यर्थी | ₹100/- |
| Payment Mode | Debit Card/Credit Card/Internet Banking/UPI (केवल Online) |
आरक्षण के नियम : क्या ध्यान रखें
बता दे कि आरक्षण का लाभ सिर्फ बिहार के स्थायी निवासियों को मिलेगा। ऑनलाइन फॉर्म में आरक्षण का दावा करना जरूरी है, वरना लाभ नहीं मिलेगा।
- आरक्षित कोटि: SC, ST, EBC, BC, EWS और पिछड़े वर्ग की महिला (WBC)
- फॉर्म में भरा गया स्थायी पता ही आरक्षण के लिए स्थायी निवास माना जाएगा
- SC/ST के लिए जाति प्रमाण-पत्र और स्थायी निवास प्रमाण-पत्र जरूरी है
- BC/EBC के लिए क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र और स्थायी निवास प्रमाण-पत्र जरूरी है
- EWS के लिए आय एवं परिसंपत्ति प्रमाण-पत्र और स्थायी निवास प्रमाण-पत्र जरूरी है
- आय एवं परिसंपत्ति प्रमाण-पत्र जारी होने की तारीख से एक वर्ष तक वैध माना जाएगा
- रजिस्ट्रेशन के बाद आरक्षण कोटि में बदलाव नहीं हो सकेगा
- किन्नर/कोथी/हिजड़ा/ट्रांसजेंडर को पिछड़े वर्गों को मिलने वाला आरक्षण दिया जाएगा
ध्यान दे : सिर्फ जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर BC या EBC का लाभ नहीं मिलेगा। महिला उम्मीदवारों के लिए जाति और क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र पिता के नाम और पते के साथ जारी होना जरूरी है। महिलाओं का 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा। दिव्यांग आरक्षण भी बिहार के मूल निवासी बेंचमार्क दिव्यांगजनों के लिए ही है।
दिव्यांग और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित
दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र सक्षम मेडिकल बोर्ड का तय प्रपत्र में होना चाहिए। उसे अपलोड करना और फॉर्म में दिव्यांगता का दावा करना दोनों जरूरी हैं। बहुदिव्यांगता के लिए Form VI में प्रमाण-पत्र देना होगा। जिन उम्मीदवारों को श्रुतिलेखक (Scribe) चाहिए, वे फॉर्म में Yes चुनें। स्वतंत्रता सेनानी के पोते-पोती/नाती-नतिनी को 2 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए जिला पदाधिकारी या उनके अधिकृत अधिकारी का प्रमाण-पत्र देना होगा।
BTSC Veterinary Officer Selection Process 2026
बता दे, चयन लिखित परीक्षा (Computer Based Test) और कार्यानुभव के अंकों के आधार पर होगा। इसके बाद Document Verification होगा।
कुल 100 अंकों में 75 अंक लिखित परीक्षा के हैं और 25 अंक कार्यानुभव के हैं। अंतिम मेधासूची इन्हीं अंकों को जोड़कर बनेगी। कार्यानुभव का लाभ सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जो लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे। उत्तीर्ण उम्मीदवारों की कोटिवार मेधासूची बनेगी और उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
| चरण | अंक |
|---|---|
| लिखित प्रतियोगिता परीक्षा (CBT) | 75 |
| कार्य अनुभव | 25 |
| कुल | 100 |
BTSC Veterinary Officer Exam Pattern 2026
BTSC Veterinary Officer Exam Pattern 2026 की बात करे तो परीक्षा Computer Based Test में होगी। इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और समय 2 घंटे का होगा। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे।
| Point | Information |
|---|---|
| परीक्षा का माध्यम | Computer Based Test (CBT) |
| कुल प्रश्न | 100 |
| प्रश्न का प्रकार | बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ |
| भाषा | हिन्दी और अंग्रेजी |
| कुल अंक | 100 |
| समय | 2 घंटे |
| सही उत्तर | +1 अंक |
| गलत उत्तर | -0.25 अंक (Negative Marking) |
| पाठ्यक्रम का स्तर | B.V.Sc. & A.H. स्तर |
Veterinary Officer Syllabus विभाग द्वारा तय B.V.Sc. & A.H. के स्तर पर आधारित होगा। यह पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा। यानी अभी विस्तृत syllabus विज्ञापन में नहीं है। इसकी जानकारी Official Notification के अगले update के बाद यहाँ update कर दी जाएगी।
नॉर्मलाइजेशन कैसे होगा
परीक्षा एक से अधिक पालियों में हो सकती है। इसलिए परिणाम Normalization की प्रक्रिया से तैयार होगा। इसका मतलब है कि अलग-अलग पाली के कठिनाई स्तर का अंतर बराबर करके अंक तय किए जाएंगे।
परीक्षा के अंक 75 में कैसे बदलेंगे
लिखित परीक्षा में मिले कुल अंकों का प्रतिशत निकाला जाएगा। फिर उसे 0.75 से गुणा किया जाएगा। जैसे किसी को 60 प्रतिशत अंक मिले, तो उसके 60 x 0.75 = 45 अंक गिने जाएंगे।
न्यूनतम अर्हतांक (Minimum Qualifying Marks)
| Category | Minimum Marks |
|---|---|
| सामान्य वर्ग | 40 प्रतिशत |
| पिछड़ा वर्ग | 36.5 प्रतिशत |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 34 प्रतिशत |
| SC/ST, महिला और दिव्यांग | 32 प्रतिशत |
| बिहार के बाहर के निवासी (महिला व दिव्यांग सहित) | 40 प्रतिशत |
कार्यानुभव के 25 अंक कैसे मिलेंगे
बता दे कि संविदा पर काम करने वाले उम्मीदवारों को प्रति कार्यरत वर्ष 5 अंक मिलेंगे। अधिकतम सीमा 25 अंक है। किसी अधूरे वर्ष के अंक निकालने के लिए कार्यरत दिनों को 5 से गुणा करके 365 से भाग दिया जाएगा। कार्यानुभव की गिनती 24.09.2026 तक होगी।
कार्यानुभव बिहार सरकार या बिहार के किसी गैर निजी संस्थान (जैसे भारत सरकार, उपक्रम, निगम, प्राधिकार या स्वशासी निकाय) में समान पद पर किया हुआ माना जाएगा। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की परियोजनाओं में संविदा पर काम कर चुके पशु चिकित्सकों का अनुभव भी गिना जाएगा।
BTSC Veterinary Officer Salary 2026
BTSC Veterinary Officer Salary 2026 की बात करे तो इस पद का वेतनमान पे मैट्रिक्स Level-9 है। यह 53,100 रुपये से 1,67,800 रुपये तक है।
| Details | Information |
|---|---|
| पद | भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं समकक्ष |
| Pay Level | लेवल-9 |
| वेतनमान | 53,100 से 1,67,800 रुपये |
BTSC Veterinary Officer Required Documents
यदि आप BTSC Veterinary Officer Vacancy 2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए सभी documents को तैयार कर के रख लें। जिसकी सूची नीचे दिए गए है :
- मैट्रिकुलेशन का मूल प्रमाण-पत्र
- B.V.Sc. या B.V.Sc. & A.H. के सभी वर्षों की अंक पत्र और मूल या औपबंधिक (Provisional) प्रमाण-पत्र
- बिहार पशु चिकित्सा परिषद में स्थायी पंजीकरण का प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र / क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र / EWS प्रमाण-पत्र (जो लागू हो)
- स्थायी निवास / आवासीय प्रमाण-पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (जो लागू हो)
- भूतपूर्व सैनिक होने पर संबंधित प्रमाण-पत्र
- वेतन भुगतान प्रमाण-पत्र, तय प्रारूप में (कार्यानुभव के लिए)
- फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड प्राथमिकता, नहीं हो तो पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस)
ध्यान दे : सभी प्रमाण-पत्र का नंबर और जारी होने की तारीख ऑनलाइन आवेदन में भरनी होगी। उन्हें निर्धारित कॉलम में अपलोड भी करना होगा। दस्तावेज सत्यापन में सिर्फ वही प्रमाण-पत्र स्वीकार होंगे जो ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किए गए हैं। दस्तावेज सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ ले जाना जरूरी है।
BTSC Veterinary Officer Online Form 2026 कैसे भरें
यदि आप BTSC Veterinary Officer Vacancy 2026 का आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए सभी steps को ध्यान से follow करके अपना आवेदन आसानी पूर्वक भर सकते है :
- सबसे पहले btsc.bihar.gov.in पर जाएं और इस भर्ती का लिंक खोलें।
- फॉर्म भरने से पहले विज्ञापन को पूरा पढ़ लें।
- अपना नाम, जन्मतिथि, कोटि और अन्य सारी जानकारी सही-सही भरें।
- आरक्षण, दिव्यांगता, कार्यानुभव या स्वतंत्रता सेनानी आश्रित का दावा करना हो, तो संबंधित कॉलम में जरूर बताएं।
- पहचान पत्र में आधार नंबर भरें। न हो तो पैन या ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर भरें।
- फोटो और सभी प्रमाण-पत्र निर्धारित कॉलम में अपलोड करें।
- 100 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करें।
- रसीद और फाइनल फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट सुरक्षित रखें।
फोटो के नियम
- फोटो हाल के तीन महीने के अंदर का हो
- चेहरा और सिर ऊपर से नीचे तक साफ दिखे और आँख खुली हो
- बैकग्राउंड सफेद पटल जैसा हो और फोटो पर छाया न हो
- चश्मा लगाते हैं तो चश्मा हटाकर फोटो खिंचवाएं
- फॉर्म में अपलोड की गई फोटो की कम से कम पाँच अतिरिक्त प्रतियां अपने पास रखें
आवेदन में इन गलतियों से बचें
- Form भरने के बाद कोई बदलाव या सुधार मान्य नहीं होगा, इसलिए सबमिट करने से पहले जाँच लें
- अपना ही मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भरें। चयन सूची के अंतिम प्रकाशन तक इन्हें चालू रखें
- धुंधला, काला या अस्पष्ट दस्तावेज अपलोड न करें
- फर्जी या जाली प्रमाण-पत्र मिलने पर उम्मीदवारी रद्द होगी और कानूनी कार्रवाई होगी
- हाथ से लिखा या डाक से भेजा आवेदन स्वीकार नहीं होगा
- अंतिम तारीख का इंतजार न करें
Important Links
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| WhatsApp Channel | Join Now |
| Telegram Channel | Join Now |
| Latest Job | Click Here |
| Result Sathi Home Page | Click Here |
निष्कर्ष (Conclusion)
BTSC Veterinary Officer Vacancy 2026 पशु चिकित्सा की डिग्री रखने वाले युवाओं के लिए बिहार सरकार की नौकरी पाने का बड़ा मौका है। कुल 787 पदों पर भर्ती होगी और वेतन पे Level-9 के अनुसार मिलेगा। आवेदन 23.10.2026 तक ऑनलाइन करना है। फॉर्म भरने से पहले अपनी योग्यता, पंजीकरण, आयु और प्रमाण-पत्र एक बार जरूर जाँच लें। किसी भी नई सूचना के लिए सिर्फ आयोग की वेबसाइट देखें। परीक्षा की तारीख और विस्तृत पाठ्यक्रम आने पर इस लेख में अपडेट किया जाएगा।
FAQ
1. BTSC Veterinary Officer Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?
BTSC Veterinary Officer Vacancy 2026 में कुल 787 पद हैं। इनमें अनारक्षित 215 पद, दिव्यांग कोटि के 13 पद अनारक्षित में अनुमानित, EWS 55, SC 207, ST 13, EBC 195, BC 78 और पिछड़े वर्ग की महिला के 11 पद शामिल हैं। बैकलॉग रिक्तियां इसी संख्या में जुड़ी हुई हैं।
2. BTSC Veterinary Officer Recruitment 2026 के लिए Online Form कब से शुरू हुआ है?
BTSC Veterinary Officer Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24.09.2026 से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुरू होने की तारीख और अंतिम तारीख दोनों विज्ञापन संख्या 27/2026 में साफ लिखी हैं। जल्दी आवेदन करना बेहतर है।
3. BTSC Veterinary Officer Online Form 2026 की Last Date क्या है?
BTSC Veterinary Officer Online Form 2026 भरने की अंतिम तारीख 23.10.2026 है। इस तारीख तक फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और फीस जमा करना पूरा कर लें। आवेदन में जिन प्रमाण-पत्रों का उल्लेख हो, वे भी 23.10.2026 तक जारी हो चुके होने चाहिए। अंतिम दिन सर्वर की समस्या हो सकती है, इसलिए पहले ही आवेदन करें।
4. BTSC Veterinary Officer Apply Online 2026 कैसे करें?
BTSC Veterinary Officer Apply Online 2026 के लिए आयोग की वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं। फॉर्म में अपनी सही जानकारी भरें, आधार या दूसरा फोटो पहचान पत्र दर्ज करें, फोटो और सभी प्रमाण-पत्र अपलोड करें और 100 रुपये की फीस ऑनलाइन दें। अंत में रसीद और फाइनल फॉर्म की कॉपी सुरक्षित रखें।
5. BTSC Veterinary Officer Vacancy 2026 के लिए Educational Qualification क्या है?
BTSC Veterinary Officer Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवार के पास भारतीय पशु चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की B.V.Sc. या B.V.Sc. & A.H. डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का बिहार पशु चिकित्सा परिषद में स्थायी पंजीकरण भी जरूरी है। इन दोनों शर्तों के बिना आवेदन मान्य नहीं होगा।
6. BTSC Veterinary Doctor Vacancy 2026 के लिए Age Limit क्या है?
BTSC Veterinary Doctor Vacancy 2026 में न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष, BC/EBC के लिए 40 वर्ष और SC/ST के लिए 42 वर्ष है। आयु की गणना 01.08.2026 की तारीख से होगी। दिव्यांग आदि श्रेणियों को नियम के अनुसार छूट मिलेगी।
7. BTSC Veterinary Officer Recruitment 2026 की Application Fee कितनी है?
BTSC Veterinary Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। इसे केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है, जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI। इसके ऊपर बैंक का चार्ज भी लगेगा। एक बार जमा हुई फीस वापस नहीं की जाएगी। रसीद संभाल कर रखें।
8. BTSC Veterinary Officer Vacancy Details 2026 में Category Wise कितने पद हैं?
BTSC Veterinary Officer Vacancy 2026 के अनुसार अनारक्षित 215+13, EWS 55, SC 207, ST 13, EBC 195, BC 78 और पिछड़े वर्ग की महिला 11 पद हैं। कुल 787 पद हैं। साथ ही महिलाओं के लिए 190 पद, स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों के लिए 11 पद और दिव्यांगों के लिए भी अलग पद तय हैं।
9. BTSC Veterinary Officer Exam Pattern 2026 कैसा है?
BTSC Veterinary Officer Exam Pattern 2026 में परीक्षा Computer Based Test में होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और समय दो घंटे का होगा। प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में आएंगे। सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे। स्तर B.V.Sc. & A.H. का होगा।
10. BTSC Veterinary Officer Selection Process 2026 क्या है?
BTSC Veterinary Officer Selection Process 2026 में पहले लिखित प्रतियोगिता परीक्षा (CBT) होगी, जो 75 अंक की मानी जाएगी। कार्यानुभव के 25 अंक अलग से जुड़ेंगे। इन दोनों को मिलाकर कोटिवार मेधासूची बनेगी। सफल उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा।
11. BTSC Veterinary Officer Salary 2026 कितनी है?
BTSC Veterinary Officer Salary 2026 पे मैट्रिक्स लेवल-9 के अनुसार होगी। वेतनमान 53,100 रुपये से 1,67,800 रुपये तक है। भत्तों और अन्य लाभों का ब्योरा विज्ञापन में नहीं दिया गया है। इसलिए उनके बारे में अलग से कोई अनुमान यहाँ नहीं लिखा जा रहा है।
12. BTSC Veterinary Officer Online Form 2026 के लिए Required Documents कौन-कौन से हैं?
BTSC Veterinary Officer Online Form 2026 के लिए मैट्रिक प्रमाण-पत्र, B.V.Sc. की सभी वर्षों की मार्कशीट और डिग्री या Provisional प्रमाण-पत्र, बिहार पशु चिकित्सा परिषद का पंजीकरण, स्थायी निवास, जाति या EWS प्रमाण-पत्र और फोटो पहचान पत्र चाहिए। अनुभव या छूट के दावे पर संबंधित प्रमाण-पत्र भी लगेंगे।
