RRB JE Syllabus – Subject Wise Syllabus for CBT 1, CBT 2 & Technical Abilities

RRB JE Syllabus & Exam Pattern की जानकारी रेलवे जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) परीक्षा की तैयारी शुरू करने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। परीक्षा में बेहतर तैयारी के लिए केवल पढ़ाई करना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि यह जानना भी जरूरी है कि परीक्षा में कौन-कौन से विषय शामिल हैं, प्रत्येक चरण में कितने प्रश्न पूछे जाते हैं, परीक्षा का समय कितना होता है और किस प्रकार की Negative Marking लागू होती है।

इस लेख में हम आपको RRB JE Syllabus और Exam Pattern को विस्तार से समझेंगे। यहां आपको CBT 1 और CBT 2 का Exam Pattern, Subject Wise Syllabus, Technical Subjects का Syllabus, Marking Scheme, Selection Process तथा परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एक ही जगह मिलेगी।

यदि आप RRB Junior Engineer की तैयारी कर रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि क्या पढ़ना है, किस विषय से कितने प्रश्न आते हैं और परीक्षा का पूरा Pattern क्या है, तो यह लेख आपके लिए है।

RRB JE Syllabus 2026 for CBT 1, 2 and Technical Abilities

RRB JE CBT 1 और CBT 2 के Syllabus में General Subjects के साथ Engineering से संबंधित Technical Abilities को भी शामिल किया गया है। CBT 1 में Mathematics, General Intelligence & Reasoning, General Awareness और General Science पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि CBT 2 में General Awareness, Physics & Chemistry, Computer Applications, Environment & Pollution Control तथा उम्मीदवार की Engineering Branch से संबंधित Technical Abilities शामिल होती हैं। Technical Abilities का Syllabus उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और संबंधित Engineering Discipline के अनुसार अलग-अलग होता है।

RRB JE Syllabus for CBT 1

RRB JE CBT 1 का Syllabus चार प्रमुख विषयों पर आधारित है—Mathematics, General Intelligence & Reasoning, General Awareness और General Science। इस चरण में उम्मीदवार की गणितीय क्षमता, तार्किक सोच, सामान्य जागरूकता और बुनियादी विज्ञान से संबंधित समझ का परीक्षण किया जाता है। CBT 1 के लिए विषयवार महत्वपूर्ण Topics नीचे दिए गए हैं।

RRB JE Mathematics Syllabus

30प्रश्न
30अंक
CBT 1चरण

RRB JE CBT 1 में Mathematics से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं और इस section के लिए 30 अंक निर्धारित हैं। गणित के syllabus में Number System, BODMAS, Decimal, Fraction, LCM और HCF से लेकर Ratio & Proportion, Percentage, Mensuration, Time & Work, Time & Distance, Algebra, Geometry, Trigonometry और Statistics जैसे topics शामिल हैं।

Topicक्या पढ़ना है
Number Systemसंख्याओं के प्रकार, divisibility और basic calculations
BODMASBracket, Order, Division, Multiplication, Addition और Subtraction
Decimals & Fractionsदशमलव, भिन्न और इनके बीच conversion
LCM & HCFLCM/HCF की calculation और आधारित questions
Ratio & Proportionअनुपात, समानुपात और उनके application
Percentageप्रतिशत की calculation, increase/decrease
Mensurationक्षेत्रफल, परिमाप, आयतन आदि
Time & Workकार्य, efficiency और work-time आधारित questions
Time & DistanceSpeed, Time, Distance तथा संबंधित problems
Simple & Compound Interestसाधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
Profit & LossCost Price, Selling Price, Profit, Loss और Discount
AlgebraBasic algebraic expressions और equations
GeometryLines, Angles, Triangles, Circles आदि
TrigonometryBasic ratios, identities और applications
Elementary StatisticsBasic statistical concepts और calculations
Square Rootवर्गमूल से संबंधित basic calculations
Age Calculationsआयु पर आधारित mathematical problems
Calendar & ClockCalendar और clock आधारित questions
Pipes & CisternFilling और emptying आधारित problems

RRB JE Science Syllabus

RRB JE CBT 1 में General Science के अंतर्गत Physics, Chemistry और Life Sciences से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसका syllabus मुख्य रूप से 10वीं कक्षा के CBSE स्तर तक रखा गया है। उम्मीदवारों से विज्ञान के मूल सिद्धांतों, दैनिक जीवन में उनके उपयोग तथा सामान्य वैज्ञानिक अवधारणाओं पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।

RRB JE Physics Syllabus प्रमुख Topics

Physics में मुख्य रूप से बल और गति, कार्य एवं ऊर्जा, गुरुत्वाकर्षण, ऊष्मा, प्रकाश, ध्वनि, विद्युत और चुंबकत्व जैसे बुनियादी विषयों की तैयारी करनी चाहिए।

  • TopicUnits and Measurements
  • TopicMotion
  • TopicForce and Laws of Motion
  • TopicWork, Energy and Power
  • TopicGravitation
  • TopicPressure
  • TopicHeat and Temperature
  • TopicSound
  • TopicLight
  • TopicElectricity
  • TopicMagnetic Effects of Electric Current
  • TopicSources of Energy
  • TopicSome Natural Phenomena

RRB JE Chemistry Syllabus प्रमुख Topics

Chemistry में पदार्थों के गुण, रासायनिक अभिक्रियाएँ, अम्ल-क्षार, धातु-अधातु और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली रासायनिक प्रक्रियाओं से संबंधित मूलभूत concepts शामिल हैं।

  • Matter and Its Nature
  • Atoms and Molecules
  • Structure of Atom
  • Chemical Reactions and Equations
  • Acids, Bases and Salts
  • Metals and Non-Metals
  • Carbon and Its Compounds
  • Periodic Classification of Elements
  • Chemical Effects in Daily Life

RRB JE Life Science Syllabus प्रमुख Topics

Life Science में जीव-जंतुओं और पौधों की मूल संरचना, मानव शरीर, जीवन प्रक्रियाएँ, प्रजनन, आनुवंशिकता और पर्यावरण से संबंधित topics शामिल होते हैं।

  • Life Processes
  • Control and Coordination
  • How Do Organisms Reproduce?
  • Heredity and Evolution
  • Our Environment
  • Human Body and Its Systems
  • Nutrition
  • Respiration
  • Reproduction
  • Basic Biology

RRB JE General Intelligence and Reasoning Syllabus

RRB JE CBT 1 में General Intelligence and Reasoning का उद्देश्य उम्मीदवार की तार्किक सोच, विश्लेषण करने की क्षमता और विभिन्न परिस्थितियों के बीच संबंध समझने की क्षमता को परखना है। इस section में Analogy, Series, Coding-Decoding, Syllogism, Venn Diagram, Classification, Direction, Data Interpretation, Decision Making और अन्य Reasoning से संबंधित Topics शामिल हैं।

  • Analogies
  • Alphabetical Series
  • Number Series
  • Coding and Decoding
  • Mathematical Operations
  • Relationships
  • Syllogism
  • Jumbling
  • Venn Diagram
  • Data Interpretation and Sufficiency
  • Conclusions and Decision Making
  • Similarities and Differences
  • Analytical Reasoning
  • Classification
  • Directions
  • Statement, Arguments and Assumptions

RRB JE Syllabus for CBT 2 and Technical Abilities

RRB JE CBT 2 का Syllabus CBT 1 की तुलना में अधिक विस्तृत और तकनीकी होता है। इस परीक्षा में General Awareness, Physics & Chemistry, Basics of Computers and Applications तथा Basics of Environment and Pollution Control जैसे सामान्य विषयों के साथ उम्मीदवार की संबंधित Engineering Branch से जुड़े Technical Abilities के प्रश्न पूछे जाते हैं। Technical Abilities का Syllabus उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और चुने गए Exam Group के अनुसार अलग-अलग होता है।

100Technical Abilities
15General Awareness
15Physics & Chemistry
10Computer Apps
10Environment
120मिनट

CBT 2 में Technical Abilities सबसे बड़ा section है, जिसमें 100 प्रश्न और 100 अंक निर्धारित हैं। इसके अलावा General Awareness से 15, Physics & Chemistry से 15, Computer Applications से 10 और Environment & Pollution Control से 10 प्रश्न होते हैं। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंक का 1/3 भाग काटा जाता है।

RRB JE CBT 2 Common Subjects

RRB JE CBT 2 में Technical Abilities के अलावा चार Common Subjects शामिल होते हैं—General Awareness, Physics & Chemistry, Basics of Computers and Applications तथा Basics of Environment and Pollution Control। इन चारों विषयों का syllabus सभी संबंधित candidates के लिए common रहता है, जबकि Technical Abilities का syllabus उनकी Engineering discipline के अनुसार अलग होता है। Official CEN 05/2025 में CBT 2 के लिए इन चार common sections के कुल 50 प्रश्न निर्धारित हैं।

RRB JE General Awareness Syllabus

General Awareness में Current Affairs, Indian Geography, Culture and History of India including Freedom Struggle, Indian Polity and Constitution, Indian Economy, Environmental Issues, Sports तथा General Scientific and Technological Developments से संबंधित topics शामिल हैं।

RRB JE Physics and Chemistry Syllabus

Physics and Chemistry का स्तर मुख्य रूप से 10वीं कक्षा के CBSE syllabus के अनुरूप है। इसमें Physics और Chemistry के basic concepts, principles और उनके practical applications से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

RRB JE Computer Applications Syllabus

Computer Applications में कंप्यूटर की basic architecture और working से संबंधित topics शामिल हैं। प्रमुख topics में Computer Architecture, Input and Output Devices, Storage Devices, Networking, Operating Systems, MS Office, Data Representation, Internet and Email, Web Browsers तथा Computer Viruses शामिल हैं।

RRB JE Environment and Pollution Control Syllabus

इस section में Environment की मूल अवधारणाओं, Environmental Pollution और उसके Control Measures से संबंधित topics शामिल हैं। इसमें Air, Water and Noise Pollution, Waste Management, Global Warming, Acid Rain और Ozone Layer जैसे विषय शामिल हैं।

RRB JE Technical Abilities Syllabus

RRB JE CBT 2 में Technical Abilities सबसे महत्वपूर्ण sections में से एक है, जिसमें उम्मीदवार की संबंधित Engineering Discipline से जुड़ी technical knowledge का परीक्षण किया जाता है। इसका syllabus उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और संबंधित Exam Group के अनुसार अलग-अलग होता है। इसलिए Civil, Electrical, Mechanical, Electronics आदि Engineering disciplines के उम्मीदवारों के लिए Technical Abilities का syllabus समान नहीं होता।

ध्यान दें: CBT 2 में Technical Abilities के 100 प्रश्न निर्धारित हैं और यह section 100 अंकों का होता है। उम्मीदवार को अपनी educational qualification के अनुसार संबंधित Engineering Group का syllabus पढ़ना होता है।

RRB JE Civil & Allied Engineering Syllabus

  • Engineering Mechanics
  • Building Materials
  • Construction
  • Surveying
  • Drawing
  • Estimating, Costing & Valuation
  • Concrete Technology
  • RCC Structures
  • Steel Structures
  • Hydrology
  • Highway Engineering
  • Environmental Engineering
  • आदि

RRB JE Electrical & Allied Engineering Syllabus

  • Basic Electrical Concepts
  • Circuit Law
  • AC Fundamentals
  • Electrical Measurements
  • Electrical Machines
  • Generation, Transmission & Distribution
  • Electrical Energy
  • Basic Electronics
  • आदि

RRB JE Mechanical & Allied Engineering Syllabus

  • Engineering Mechanics
  • Material Science
  • Strength of Materials
  • Machining
  • Welding
  • Grinding & Finishing Processes
  • Metrology
  • Fluid Mechanics
  • Hydraulic Machinery
  • Industrial Management
  • Thermal Engineering
  • आदि

RRB JE Electronics & Allied Engineering Syllabus

  • Electronic Components & Materials
  • Electronic Devices & Circuits
  • Digital Electronics
  • Linear Integrated Circuits
  • Microprocessors & Microcontrollers
  • Electronic Measurements
  • Communication Engineering
  • Data Communication & Networks
  • Computer Programming
  • आदि

RRB JE Preparation Strategy

RRB JE की तैयारी के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को पूरे Syllabus को समझना चाहिए और CBT 1 तथा CBT 2 की तैयारी को अलग-अलग तरीके से plan करना चाहिए। केवल syllabus पूरा करना पर्याप्त नहीं है; बेहतर तैयारी के लिए Concept Building, Previous Year Questions, नियमित Revision और Mock Test पर भी ध्यान देना जरूरी है।

  1. सबसे पहले पूरा Syllabus समझें

    तैयारी शुरू करने से पहले Mathematics, General Intelligence & Reasoning, General Awareness और General Science के साथ CBT 2 के Common Subjects और Technical Abilities के पूरे syllabus को देखें। इससे आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि किन topics को पहले पढ़ना है और किन विषयों पर अधिक समय देना है।

  2. Mathematics और Reasoning के Concepts मजबूत करें

    Mathematics और Reasoning में केवल formulas याद करने के बजाय उनके application को समझना जरूरी है। पहले basic concepts को मजबूत करें और उसके बाद अलग-अलग प्रकार के questions का अभ्यास करें।

  3. General Science और General Awareness की नियमित तैयारी करें

    General Science के लिए 10वीं स्तर के Physics, Chemistry और Life Science के basic concepts को अच्छी तरह पढ़ें। General Awareness के लिए Current Affairs के साथ History, Geography, Polity, Economy, Sports और Science & Technology जैसे topics पर ध्यान दें।

  4. Technical Subjects को सबसे ज्यादा महत्व दें

    CBT 2 में Technical Abilities का weightage सबसे अधिक है। इसलिए अपनी Engineering Branch के Technical Syllabus को छोटे-छोटे topics में divide करके पढ़ें। पहले concepts समझें, फिर numerical और technical questions का अभ्यास करें।

  5. Previous Year Questions जरूर हल करें

    Previous Year Questions से आपको प्रश्नों के स्तर, पूछे जाने वाले topics और question pattern को समझने में मदद मिलेगी। किसी topic को पढ़ने के बाद उसी topic से संबंधित previous year questions हल करना ज्यादा प्रभावी तरीका है।

  6. नियमित Revision करें

    एक बार syllabus पूरा करने के बाद सीधे mock test पर जाने के बजाय revision के लिए पर्याप्त समय रखें। जिन topics में बार-बार गलती हो रही है, उनकी अलग list बनाकर दोबारा तैयारी करें।

  7. Mock Test और Time Management पर काम करें

    Mock Test को केवल score देखने के लिए न दें। हर test के बाद गलत और बिना attempt किए गए questions का analysis करें। इससे आपकी speed, accuracy और time management में सुधार होगा।

  8. अपनी तैयारी का Weekly Review करें

    हर सप्ताह यह देखें कि आपने कितने topics पूरे किए, कितने questions solve किए और किन subjects में अभी कमजोरी है। इसके आधार पर अगले सप्ताह की study plan को adjust करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top