NTA JEE Main Session 1 Online Form 2027 – Apply Online, Eligibility, Exam Pattern & Full Details

JEE Main Session 1 Online Form 2027 : National Testing Agency (NTA) ने Joint Entrance Examination (Main) 2027 Session 1 के लिए Official Notification जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। वैसे Students जो B.E./B.Tech, B.Arch और B.Planning जैसे कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 22 November 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी परीक्षा जनवरी 2027 में होगी।

इस लेख में हम आपको JEE Main Session 1 Online Form 2027 से जुड़े सभी जानकारी जैसे Eligibility Criteria, Age Limit, Application Fee, Exam Pattern, Exam Date, Required Documents और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया है। यदि आप इसका ऑनलाइन आवेदन करना करना चाहते है तो लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

JEE Main Session 1 Online Form 2027

NTA JEE Main 2027 Online Form : Important Highlights

आपको बता दे कि JEE Main 2027 दो Session में होगा। Session 1 जनवरी 2027 में और Session 2 अप्रैल 2027 में। यहाँ सिर्फ Session 1 की जानकारी है। Paper 1 B.E./B.Tech के लिए है और इसी से NIT, IIIT और दूसरे केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में दाखिला मिलता है।

Details Information
परीक्षा का नाम Joint Entrance Examination (Main) 2027
आयोजक संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)
Public Notice की तारीख 24 अक्टूबर 2026
Session Session 1 (जनवरी 2027)
Paper 1 B.E./B.Tech
Paper 2A B.Arch
Paper 2B B.Planning
परीक्षा का तरीका Computer Based Test (CBT)
भाषाएँ 13 भाषाएँ
आवेदन का तरीका सिर्फ Online
Official Website jeemain.nta.nic.in

JEE Main Session 1 Online Form 2027 : Important Dates

JEE Main Session 1 का ऑनलाइन फॉर्म 24 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 की रात 11:50 बजे तक भरा जाएगा। परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को होगी।

कार्यक्रम तारीख
Online Application शुरू 24 अक्टूबर 2026
Online Application की Last Date 22 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
Fee जमा करने की Last Date 22 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
Late Fee के साथ आवेदन 23 से 26 नवंबर 2026
Late Fee के साथ Fee जमा करने की Last Date 26 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
Application Form Correction Date 27 से 29 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
City Intimation Slip 30 दिसंबर 2026
Admit Card Download 13 जनवरी 2027
JEE Main January Session 2027 की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027

ध्यान दे : Last Date पर वेबसाइट पर भीड़ हो सकती है। इसलिए आखिरी दिन का इंतजार न करें। Late Fee के साथ फॉर्म भरने का विकल्प है, पर उसमें ₹500 अतिरिक्त लगेंगे।

Answer Key और Result की तारीखें अभी नहीं बताई गई हैं। नोटिफिकेशन में सिर्फ इतना लिखा है कि उम्मीदवार का हल किया हुआ प्रश्न-पत्र और Answer Key चुनौती के लिए NTA की वेबसाइट पर दिखाई जाएगी।

JEE Main 2027 Eligibility Criteria

JEE Main 2027 के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जिन छात्रों ने 12वीं 2025 या 2026 में पास की है, वे आवेदन कर सकते हैं। 2027 में 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र भी पात्र हैं। 2024 या उससे पहले पास करने वाले पात्र नहीं हैं।

शर्त विवरण
आयु सीमा कोई आयु सीमा नहीं
12वीं पास करने का साल 2025 या 2026
12वीं में बैठने वाले 2027 में परीक्षा देने वाले भी पात्र

Bulletin के अनुसार 12वीं पास करने का साल वह माना जाएगा जिसमें आपका रिजल्ट पहली बार पास घोषित हुआ। नंबर सुधारने के लिए दोबारा दी गई परीक्षा को पहला प्रयास नहीं गिना जाएगा। उदाहरण के लिए, किसी ने 2025 में PCB से 12वीं पास की और 2026 में गणित से पास की, तो उसका पासिंग साल 2025 माना जाएगा।

NTA आयु सीमा नहीं रखता, लेकिन जिस संस्थान में आप दाखिला लेना चाहते हैं, वह अपनी आयु शर्त रख सकता है। इसलिए उस संस्थान की वेबसाइट जरूर देखें।

JEE Main Class 12 Eligibility: कौन-कौन सी परीक्षाएँ मान्य हैं

विदेश के या ऊपर बताए बोर्ड से बाहर के उम्मीदवारों को AIU का समकक्षता प्रमाण-पत्र देना होगा। अगर आपकी 12वीं सार्वजनिक परीक्षा नहीं है, तो आपने पहले कम से कम एक सार्वजनिक परीक्षा पास की होनी चाहिए।

State of Eligibility क्या है

State of Eligibility का मतलब उस राज्य से है जहाँ से आपने 12वीं पास की है। यह आपके स्थायी पते या निवास पर निर्भर नहीं करता। जैसे दिल्ली के स्कूल से 12वीं करने वाला और नोएडा में रहने वाला छात्र दिल्ली को ही अपना State of Eligibility चुनेगा।

JEE Main 2027 Application Fee

JEE Main Session 1 Online Form 2027 की Application Fee की बात करे तो, Paper 1, 2A या 2B में से सिर्फ एक Paper के लिए भारत के केंद्रों पर General (पुरुष) की Fee ₹1,000 है। General (महिला) और Gen-EWS/OBC-NCL (महिला) की Fee ₹800 है। SC, ST, PwD और Third Gender की Fee ₹500 है। यह हर Session के लिए है।

Paper / वर्ग भारत में केंद्र भारत के बाहर केंद्र
एक Paper (Paper 1 या 2A या 2B)
General, पुरुष ₹1,000 ₹5,000
General, महिला ₹800 ₹4,000
EWS/OBC-NCL, पुरुष ₹900 ₹4,500
EWS/OBC-NCL, महिला ₹800 ₹4,000
SC/ST/PwD (Male & Female) ₹500 ₹2,500
Third Gender ₹500 ₹2,500
दो या ज्यादा Paper
General/EWS/OBC-NCL (Male) ₹2,000 ₹10,000
General/EWS/OBC-NCL (Female) ₹1,600 ₹8,000
SC/ST/PwD (Male & Female) ₹1,000 ₹5,000
Third Gender ₹1,000 ₹5,000

JEE Main 2027 Exam Pattern

Paper 1 (B.E./B.Tech) में गणित, भौतिकी और रसायन के कुल 75 प्रश्न होंगे और कुल अंक 300 हैं। हर विषय में Section A के 20 बहुविकल्पीय और Section B के 5 संख्यात्मक प्रश्न हैं। परीक्षा Computer Based Test में होगी।

विषय Section A (MCQ) Section B (संख्यात्मक) अंक
Mathematics 20 5 100
Physics 20 5 100
Chemistry 20 5 100
कुल 60 15 300

बता दे कि सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा। बिना उत्तर दिए छोड़े गए या Review के लिए चिह्नित प्रश्न पर कोई अंक नहीं मिलता, न कटता है। Bulletin के अनुसार Section A और Section B दोनों में Negative Marking है।

JEE Main Paper 2A और Paper 2B

Paper भाग प्रश्न अंक
Paper 2A (B.Arch) Part I – गणित 20 MCQ + 5 संख्यात्मक 100
Part II – Aptitude Test 50 200
Part III – Drawing Test 2 100
कुल 77 400
Paper 2B (B.Planning) गणित, Aptitude Test और Planning आधारित प्रश्न 100 उपलब्ध नहीं

Paper 2A का Drawing Test कलम और कागज से, A4 साइज की Drawing Sheet पर होगा। बाकी हिस्से कंप्यूटर पर होंगे। Paper 2B के अंकों का बँटवारा हमें इस Notice में नहीं मिला। इसकी जानकारी आने के बाद यहाँ अपडेट कर दी जाएगी।

Exam Shift और समय

Paper की अवधि पहली Shift दूसरी Shift
3 घंटे (Paper 1, 2A या 2B) सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 दोपहर 3:00 से शाम 6:00
3 घंटे 30 मिनट (B.Arch और B.Planning दोनों) सुबह 9:00 से दोपहर 12:30 दोपहर 3:00 से शाम 6:30

Public Notice के अनुसार Paper 2A और Paper 2B सिर्फ पहली Shift में होंगे। परीक्षा 13 भाषाओं में होगी: अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू। फॉर्म भरते समय जो माध्यम चुनेंगे, परीक्षा में वही चुनना होगा।

JEE Main Syllabus 2027

JEE Main Syllabus 2027 की पूरी जानकारी NTA की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। Information Bulletin में भी इसका जिक्र है। विषयों के टॉपिक हमने यहाँ अलग से नहीं लिखे हैं। इसलिए तैयारी से पहले वेबसाइट से अपने Paper का सिलेबस डाउनलोड कर लें।

JEE Main 2027 Required Documents

दस्तावेज फॉर्मेट साइज
पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो JPG/JPEG 10 KB से 200 KB
हस्ताक्षर JPG/JPEG 10 KB से 100 KB
कक्षा 10 या समकक्ष का प्रमाण-पत्र या अंक-पत्र PDF 50 KB से 300 KB
Disability या UDID प्रमाण-पत्र (जहाँ लागू हो) PDF 50 KB से 300 KB
लिखने में शारीरिक कठिनाई का प्रमाण-पत्र (जहाँ लागू हो) PDF 50 KB से 300 KB
गैर-भारतीय पासपोर्ट (विदेशी नागरिक और OCI के लिए) PDF 50 KB से 300 KB

JEE Main Photo Guidelines और Signature Upload

बता दे कि Photo रंगीन और हाल की होनी चाहिए। पीछे सफेद Background हो और चेहरा कम से कम 80% दिखे, कान भी दिखें और मास्क न हो। Live Photo लेने के लिए कैमरा या Webcam चालू रखें। डिवाइस में कैमरा न हो तो मोबाइल से QR Code स्कैन करके फोटो ले सकते हैं।

फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण-पत्र आपके अपने ही होने चाहिए। किसी और के कागज लगाने को Unfair Means माना जाएगा और कार्रवाई होगी। PwD उम्मीदवार का UDID विवरण UDID पोर्टल से जाँचा जाएगा।

JEE Main Session 1 Online Form 2027: Correction Window

बता दे कि, Application Form में सुधार की तारीख 27 से 29 नवंबर 2026 है। सुधार रात 11:50 बजे तक वेबसाइट पर ही होगा।

सुधार की सुविधा एक ही बार मिलेगी और सिर्फ चुनिंदा Fields बदली जा सकेंगी। कौन-सी Fields बदलेंगी, इसकी सूची Correction Window खुलने पर वेबसाइट पर आएगी। Window बंद होने के बाद नाम, श्रेणी, जन्मतिथि या शहर बदलने का कोई अनुरोध नहीं सुना जाएगा।

JEE Main 2027 Apply Online: आवेदन कैसे करें

यदि आप JEE Main Session 1 Online Form 2027 के तहत इसका ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए सभी steps को ध्यानपूर्वक follow करके अपना आवेदन को सफलतापूर्वक submit कर सकते है –

  • सबसे पहले आप इसके Official Website jeemain.nta.nic.in पर जायें।
  • यहाँ आपको LATEST NEWS के सेक्शन में। JEE (Main) 2027 – Session 1 का लिंक देखने को मिलेगा, जिसपे क्लिक करें।
  • Click करने के बाद नया पेज खुलेगा, यहाँ आपको। Online Application Form का लिंक मिलेगा, जिसपे क्लिक कर दें।
  • Click करते ही नया पेज पे Re-direct हो जाएगा, जहाँ पर आपको New Registration और Login का बटन देखने को मिलेगा।
  • इसके बाद New Registration के बटन पे क्लिक करके सबसे पहले Registration की प्रक्रिया को पूरी करेंगे।
  • इसके लिए आपको DigiLocker के ज़रिए Meri Pehchaan पर अपना पूरा नाम, Date of Birth, Mobile Number जैसे जानकारी fill करके Sign-up कर लें।
  • इसके बाद अपना Mobile Number और OTP के ज़रिए Login कर लें। Login करने के बाद अपना Aadhar Card को सेलेक्ट करके Allow के बटन पे क्लिक कर दें।
  • इसके बाद JEE Main 2027 के लिए Registration का बटन मिलेगा, जिसपे क्लिक करें।
  • यहाँ आपको अपना पूरा नाम, पिता का नाम, माता का नाम, अपना पूरा पता और एक मजबूत Password बना कर submit के बटन पे क्लिक करें। फिर OTP से वेरीफाई करके Registration Form को पूरी करें।
  • इसके बाद Application Form खुलेगा, जहाँ पर आपको अपना Personal Details, पेपर का चुनाव, परीक्षा शहर, शैक्षिक जानकारी सब को सही सही फिल करें।
  • इसके बाद Live Photo खीचें और फोटो, हस्ताक्षर और सभी जरूरी दस्तावेजों को तय साइज में Upload करें।
  • फिर अपने Category के अनुसार Application Fee जमा करें।
  • अंत में सभी जानकारी को Preview बटन पे क्लिक करके दुबारा मिला ले, सब सही होने पर Submit के बटन पे क्लिक करें। और इसके Confirmation Page का Print निकाल लें।

Important Links

आवेदन से पहले ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

City Intimation Slip, Admit Card और परीक्षा केंद्र

बता दे कि JEE Main January Session 2027 का City Intimation Slip 30 दिसंबर 2026 को जारी होगी। JEE Main Admit Card की तारीख 13 जनवरी 2027 है। दोनों NTA की वेबसाइट से डाउनलोड होंगे।

City Slip में सिर्फ शहर की जानकारी मिलती है। परीक्षा की तारीख, Shift और केंद्र का पता Admit Card यानी Hall Ticket में मिलेगा। Admit Card अपने ही Application Number और Password से डाउनलोड होगा। भारत और भारत के बाहर के शहरों की सूची Information Bulletin के Appendix II में दी गई है। परीक्षा के दिन Admit Card में बताई गई तारीख, Shift और समय पर अपने खर्च से केंद्र पर पहुँचना होगा।

Session 1 और Session 2 में क्या अंतर है

बात Session 1 Session 2
महीना जनवरी 2027 अप्रैल 2027
Application की अवधि 24 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 5 जनवरी से 3 फरवरी 2027
Fee की Last Date 22 नवंबर 2026 3 फरवरी 2027
Correction Date 27 से 29 नवंबर 2026 8 से 10 फरवरी 2027
City Slip 30 दिसंबर 2026 12 मार्च 2027
Admit Card 13 जनवरी 2027 25 मार्च 2027
परीक्षा की तारीखें 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 2, 3, 4, 5, 6 और 7 अप्रैल 2027

आवेदक को बता दे की आप सिर्फ Session 1 के लिए आवेदन कर सकते हैं और उसी की Fee भर सकते हैं। Session 2 के लिए बाद में उसी Application Number से Login करके Fee जमा करनी होगी। सिर्फ Session 2 देना चाहें तो उसका फॉर्म खुलने के बाद Registration कर सकते है। दोनों Session देने पर आपका Overall Merit बनाते समय सभी Shift के NTA Score मिलाए जाएंगे और आपके दोनों में से बेहतर NTA Score को गिना जाएगा।

तैयारी के लिए आसान Tips

निष्कर्ष (Conclusion)

JEE Main Session 1 Online Form 2027 उन छात्रों के लिए पहला बड़ा मौका है जो इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर या प्लानिंग में Admission लेना चाहते हैं। आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से चल रहे हैं और इसकी Last Date 22 नवंबर 2026 है। परीक्षा 20 से 28 जनवरी 2027 के बीच होने वाली है। इक्षुक और योग्य उम्मीदवार इसका आवेदन कर सकते है।

आवेदक को सलाह है कि JEE Main 2027 Online Form भरने से पहले पात्रता, दस्तावेज और फोटो की साइज जाँच लें। नाम, श्रेणी और जन्मतिथि सही भरें, क्योंकि Correction में सीमित बदलाव ही संभव हैं। हर नई सूचना के लिए jeemain.nta.nic.in देखते रहें।

JEE Main Session 1 Online Form 2027 – FAQs

Q1. JEE Main Session 1 Online Form 2027 कब से शुरू हुआ है?

JEE Main Session 1 Online Form 2027 की प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई है। NTA ने इसका Public Notice उसी तारीख को जारी किया। यह Session जनवरी 2027 में होगा।

Q2. JEE Main 2027 Online Form भरने की Last Date क्या है?

Session 1 का फॉर्म 22 नवंबर 2026 की रात 11:50 बजे तक भरा जा सकता है। इसी समय तक Fee भी जमा करनी होगी। चूक गए तो 23 से 26 नवंबर 2026 तक ₹500 Late Fee के साथ आवेदन कर सकते हैं। अंतिम दिन की भीड़ से बचने के लिए पहले ही फॉर्म भर लें।

Q3. JEE Main 2027 Apply Online कैसे करें?

सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर Registration करें और Application Number और Password संभालकर रखें। फिर Login करके निजी और शैक्षिक जानकारी भरें, Paper और परीक्षा शहर चुनें, फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण-पत्र अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन Fee जमा करें और Confirmation Page का Print निकालकर रखें।

Q4. JEE Main Session 1 Online Form 2027 का Application Fee कितनी है?

JEE Main 2027 Online Form में एक पेपर के लिए General पुरुष Rs. 1,000/- और महिला Rs. 800/- है। Gen-EWS/OBC (NCL) पुरुष Rs. 900/- और महिला Rs. 800/- है। SC/ST/PwD के लिए Rs. 500/- है। Processing Charges और GST अलग से लगेंगे। Late Fee ₹500 है। ये भारत के केंद्रों की फीस है।

Q5. JEE Main 2027 Eligibility Criteria क्या है?

JEE Main Session 1 Online Form 2027 के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जिन्होंने 12वीं 2025 या 2026 में पास की है, वे पात्र हैं। 2027 में 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। संस्थान की अपनी शर्तें अलग हो सकती हैं।

Q6. JEE Main January Session 2027 की Exam Date क्या है?

JEE Main January Session 2027 की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को होगी। परीक्षा दो Shift में होगी। पहली Shift सुबह 9 बजे से और दूसरी Shift दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। आपकी तारीख और Shift की जानकारी Admit Card में मिलेगी।

Q7. JEE Main 2027 Admit Card Date क्या है?

Notice के अनुसार JEE Main 2027 Session 1 का Admit Card 13 जनवरी 2027 को NTA की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके लिए अपना Application Number और Password तैयार रखें। Admit Card में परीक्षा की तारीख, Shift, समय और केंद्र का पता लिखा होगा।

Q8. JEE Main 2027 Correction Date कब है?

Application Form में सुधार की तारीख 27 नवंबर से 29 नवंबर 2026 है। सुधार रात 11:50 बजे तक सिर्फ वेबसाइट पर किया जा सकेगा। कौन-सी Fields बदलेंगी, यह सूची Window खुलने पर वेबसाइट पर आएगी।

Q9. JEE Main 2027 City Intimation Slip कब जारी होगी?

JEE Main 2027 City Intimation Slip 30 दिसंबर 2026 को जारी होगी। इससे आपको पता चलेगा कि परीक्षा किस शहर में है। इसमें पूरा केंद्र पता, तारीख और Shift नहीं होती। वह जानकारी 13 जनवरी 2027 को आने वाले Admit Card में मिलेगी।

Q10. JEE Main 2027 Online Form के लिए कौन-कौन से Documents जरूरी हैं?

JEE Main 2027 Apply Online के लिए रंगीन फोटो JPG में 10 से 200 KB, हस्ताक्षर JPG में 10 से 100 KB और कक्षा 10 का प्रमाण-पत्र PDF में 50 से 300 KB चाहिए। Live Photo भी लेनी होगी। जरूरत होने पर Disability या UDID प्रमाण-पत्र और लिखने की कठिनाई का प्रमाण-पत्र अपलोड करें। विदेशी नागरिक पासपोर्ट लगाएँगे।

Amit Kumar - Author of Result Sathi
Amit Kumar
Author, Result Sathi

Amit Kumar is the Author of Result Sathi (resultsathi.com). With a Graduation and B.Ed background, he has been creating and publishing content related to government jobs, competitive exams, results, admit cards, syllabus, scholarships, admissions, and educational updates for the past 5 years. His focus is on providing accurate, clear, and easy-to-understand information to students and job seekers.

Join Us for the Latest Updates

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top