UPESSC UP TGT Vacancy 2026 : 17,735 Posts, Apply Online, Eligibility, Selection Process & Full Details

UP TGT Vacancy 2026 के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम) के 17,735 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है।

इस लेख में हम आपको UPESSC TGT Vacancy 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे Educational Qualification, Age Limit, Application Fee, Salary, Exam Date, Exam Pattern, Selection Process और ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका और Official Notification से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में समझने का प्रयास किया है। इसी लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आवेदन करने में कोई परेशानी न हो।

UPESSC UP TGT Vacancy 2026

UP TGT Recruitment 2026 : Important Highlights

बता दे कि यह भर्ती UPESSC की तरफ से उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए है। पद का नाम सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम) है, जिसे आम बोलचाल में TGT कहा जाता है। कुल 17735 पद हैं और आवेदन सिर्फ ऑनलाइन होंगे।

Details Information
भर्ती संस्था उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज
विज्ञापन संख्या 07/2026
पद का नाम सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम)
कुल पद 17,735
बालक विद्यालयों के पद 16,193
बालिका विद्यालयों के पद 1,542
Pay Level Level 7
वेतनमान ₹44,900 से ₹1,42,400
आवेदन का तरीका सिर्फ Online (OTR आधारित)
लिखित परीक्षा की तिथि 23 व 24 दिसंबर 2026
Official Website upessc.up.gov.in

UP TGT Vacancy 2026 : Important Date

ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 है। UP TGT Written Exam 23 और 24 दिसंबर 2026 को होगी।

कार्यक्रम तारीख
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 23 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन पंजीकरण (OTR) और आवेदन शुरू 24 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026
लिखित परीक्षा 23 व 24 दिसंबर 2026

ध्यान दे : UP TGT Last Date को लेकर एक बात ध्यान रखें। नोटिफिकेशन में फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 दी गई है। साथ ही लिखा है कि पंजीकरण और भुगतान के बाद आवेदन अंतिम तारीख तक पूरा न करने पर वह मान्य नहीं होगा। इसलिए पूरा फॉर्म 23 नवंबर तक भर लें।

UP TGT Exam Schedule में अभी सिर्फ परीक्षा की तारीखें दी गई हैं। UP TGT Admit Card, Answer Key और Result की तारीखें नोटिफिकेशन में नहीं हैं।

UP TGT Vacancy Details 2026

UP TGT 17735 Posts में से 16193 पद बालक विद्यालयों के और 1542 पद बालिका विद्यालयों के हैं। ये पद 17 विषयों में बंटे हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार पदों की संख्या घट या बढ़ भी सकती है।

Assistant Teacher Vacancy का यह बंटवारा आयोग को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज से मिली अधियाचन के आधार पर है। विषयवार पद और आरक्षण सारणी-01 में दिए गए हैं। नीचे उसी का सरल रूप है।

Category Wise Vacancy

वर्ग बालक विद्यालय बालिका विद्यालय कुल पद
General 6057 647 6704
SC 3394 304 3698
ST 13 0 13
OBC 4069 369 4438
EWS 2660 222 2882
कुल 16193 1542 17735

UP TGT Subject Wise Vacancy

विषय बालक बालिका कुल
हिंदी 2539 252 2791
अंग्रेजी 2340 177 2517
गणित 2188 161 2349
वाणिज्य 129 5 134
संगीत गायन 26 61 87
संस्कृत 1183 106 1289
उर्दू 90 13 103
गृह विज्ञान 686 112 798
शारीरिक शिक्षा 784 65 849
सामाजिक विज्ञान 2265 217 2482
चित्रकला 688 87 775
कृषि 247 1 248
सिलाई 14 7 21
रंजन कला 74 5 79
विज्ञान 2278 215 2493
जीव विज्ञान 632 28 660
संगीत वादन 30 30 60
कुल 16193 1542 17735

आरक्षण के नियम

बता दे कि आरक्षण SC, ST, OBC और EWS वर्ग को मिलेगा। क्षैतिज आरक्षण नियमों के अनुसार होगा। EWS के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण) अधिनियम, 2020 का हवाला दिया गया है। आरक्षित वर्ग का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। दूसरे राज्य के आरक्षित उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के माने जाएंगे।

महिला उम्मीदवारों के लिए पिता के पक्ष से बना जाति प्रमाण-पत्र ही मान्य होगा। EWS का प्रमाण-पत्र आवेदन वाले वर्ष से ठीक पहले के वित्तीय वर्ष का होना चाहिए। एक से ज्यादा आरक्षित वर्ग का दावा करने पर सिर्फ वही छूट मिलेगी जो ज्यादा फायदे वाली हो।

UP TGT Eligibility 2026 और Qualification

UP TGT Qualification में तीन चीजें जरूरी हैं। पहली, संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक या 45% अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री। दूसरी, NCTE से मान्य B.Ed. की डिग्री। तीसरी, कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना।

योग्यता जरूरी शर्त
नागरिकता भारत का नागरिक
स्नातक या स्नातकोत्तर संबंधित विषय में 50% (स्नातक) या 45% (स्नातकोत्तर) अंक
प्रशिक्षण NCTE से मान्य B.Ed.
शारीरिक शिक्षा के लिए B.Ed. की जगह B.P.Ed. या B.P.E.
पात्रता परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार या भारत सरकार की TET (कक्षा 6 से 8)

विषयवार शैक्षिक योग्यता

विषय विषय की शर्त
हिंदी हिंदी विषय के साथ स्नातक, और संस्कृत के साथ इंटरमीडिएट या उ.प्र. संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा
अंग्रेजी अंग्रेजी साहित्य के साथ स्नातक
गणित गणित विषय के साथ स्नातक
वाणिज्य वाणिज्य में स्नातक
संस्कृत, उर्दू, गृह विज्ञान उसी विषय के साथ स्नातक
संगीत गायन और वादन संगीत विषय के साथ स्नातक, या भातखंडे संगीत महाविद्यालय से संगीत विशारद या प्रयाग संगीत समिति से संगीत प्रभाकर के साथ स्नातक
सामाजिक विज्ञान इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र में से दो विषयों के साथ स्नातक
विज्ञान भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के साथ स्नातक
जीव विज्ञान जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के साथ स्नातक
चित्रकला कला विषय या ललित कला के साथ स्नातक
कृषि कृषि या उद्यानकर्म के साथ स्नातक
सिलाई फैशन डिजाइनिंग के साथ स्नातक
रंजन कला स्नातक, और मान्यता प्राप्त कला विद्यालय से रंजन कला सहित ललित या व्यावसायिक कला में डिप्लोमा
शारीरिक शिक्षा स्नातक, और B.P.Ed. या B.P.E.

Notification के नोट में लिखा है कि 30 जून 2027 तक संबंधित पद की शैक्षिक पात्रता परीक्षा पास करने का वैध प्रमाण-पत्र होना जरूरी है। चयन सूची में नाम आना अपने आप में नियुक्ति का अधिकार नहीं देता। नियुक्ति पत्र बाकी योग्यताओं और अभिलेखों की जांच के बाद ही मिलेगा।

Physical Eligibility

बता दे कि Notification में लंबाई, वजन या शारीरिक माप की कोई शर्त नहीं दी गई है। इतना जरूर लिखा है कि उम्मीदवार मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। अंतिम चयन से पहले आयोग सरकारी अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र मांग सकता है। पुरुष उम्मीदवार बालिका संस्था में अध्यापक पद के लिए पात्र नहीं हैं, पर संगीत विषय के नेत्रहीन उम्मीदवार को इसमें छूट है।

UP TGT Vacancy 2026 : Age Limit

Age Limit की बात करे तो 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। पद की अधिकतम आयु सीमा 62 साल है। जन्मतिथि न लिखने या 62 साल से ज्यादा उम्र होने पर आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

विवरण आयु
न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अधिकतम आयु 62 वर्ष
आयु की गणना की तारीख 1 जुलाई 2026

ध्यान दे : जन्मतिथि वही मानी जाएगी जो हाईस्कूल या समकक्ष प्रमाण-पत्र में लिखी है। उसके अलावा कोई और दस्तावेज जन्मतिथि के लिए मान्य नहीं होगा। नोटिफिकेशन में वर्ग के अनुसार अलग से Age Relaxation नहीं बताई गई है।

UP TGT Salary 2026 और Pay Scale

UP TGT Pay Scale Level 7 में आता है। वेतनमान ₹44,900 से ₹1,42,400 तक है। भत्तों की जानकारी नोटिफिकेशन में नहीं दी गई।

विवरण राशि
Pay Level Level 7
न्यूनतम वेतन ₹44,900
अधिकतम वेतनमान ₹1,42,400
भत्ते नोटिफिकेशन में उपलब्ध नहीं

UP TGT Selection Process 2026

UP TGT Selection Process लिखित परीक्षा की मेरिट पर आधारित है। लिखित परीक्षा 360 अंकों की होगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के अभिलेखों की जांच होगी।

यदि कई उम्मीदवारों की Merit बराबर हुई, तो सबसे पहले स्नातक का ज्यादा प्रतिशत देखा जाएगा। उसमें भी बराबरी हुई तो प्रशिक्षण योग्यता का प्रतिशत देखा जाएगा। फिर भी बराबरी रही तो ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवार को ऊपर रखा जाएगा। कटऑफ और उम्मीदवारों के प्राप्तांक चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेबसाइट पर दिखाए जाएंगे।

UP TGT Exam Pattern 2026

UP TGT Exam Pattern 2026 में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और परीक्षा 360 अंकों की होगी। 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान से और 90 प्रश्न संबंधित विषय से आएंगे। परीक्षा का समय 2 घंटे है और गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा।

विवरण जानकारी
कुल प्रश्न 120
सामान्य ज्ञान 30 प्रश्न
संबंधित विषय 90 प्रश्न
कुल अंक 360
सही उत्तर पर अंक 3
गलत या एक से ज्यादा उत्तर पर 1 अंक की कटौती
समय 2 घंटे
प्रश्नों का स्वरूप बहुविकल्पीय (4 विकल्प, 1 सही)
भाषा हिंदी और अंग्रेजी (भाषा विषयों को छोड़कर)

UP TGT Syllabus

UP TGT Syllabus आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है और वहां से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। नोटिफिकेशन में विषयों के टॉपिक अलग से नहीं लिखे गए हैं। इसलिए तैयारी शुरू करने से पहले वेबसाइट से सिलेबस जरूर निकालें।

OMR Sheet के जरूरी नियम

परीक्षा केंद्र और UP TGT Admit Card

परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालयों पर बनेंगे और किसी भी उम्मीदवार को कोई भी केंद्र मिल सकता है। परीक्षा के जिले की सूचना 10 दिन पहले और केंद्र की सूचना 3 दिन पहले मिलेगी। Admit Card आयोग की वेबसाइट के “Admit Card Download” बटन से मिलेगा। इसके लिए Registration Number या Mobile Number और जन्मतिथि चाहिए। अगर कोई उम्मीदवार Admit Card में लिखे केंद्र या विषय से अलग परीक्षा देगा, तो उसकी उत्तर-पुस्तिका नहीं जांची जाएगी।

UP TGT Online Form 2026 की Application Fee

UP TGT Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क General, OBC और EWS वर्ग के लिए फीस ₹1,000 है। SC और ST के लिए ₹500 है। दिव्यांगजन के लिए ₹300 है।

वर्ग आवेदन शुल्क
सामान्य, अनारक्षित, OBC, EWS और अन्य ₹1,000
SC और ST ₹500
दिव्यांगजन ₹300

UP TGT Online Form 2026: आवेदन कैसे करें

यदि आप UP TGT Vacancy 2026 का ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए सभी steps को ध्यानपूर्वक follow करके अपना आवेदन सफलतापूर्वक submit कर सकते है :

  • सबसे पहले आप इसके Official Website upessc.up.gov.in पर जायें।
  • यहाँ आपको TGT आवेदन फॉर्म का बटन देखने को मिलेगा, जिसपे क्लिक कर दे।
  • Click करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ पर आप अपना OTR ID Create करेंगे।
  • इसके बाद Create your OTR ID के बटन पे क्लिक करें।
  • फिर अपना पूरा नाम, पिता जी का नाम, माता का नाम, Date of Birth जैसे सभी जानकारी को ध्यान से सही सही भरे।
  • इसके बाद अपना आधार कार्ड का 12 अंक का नंबर fill करके Live Photo लेकर, अपना Registration की प्रक्रिया को पूरी करें।
  • Registration पूरी होने बाद आपको आपका OTR ID/ Mobile Number/ Email Id और Password डाल कर Login करें।
  • Login करने के बाद सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम) चयन परीक्षा 2026 (विज्ञापन संख्यां 07/2026) का Apply Link खोलें।
  • इसके बाद विषय को चुनें और बालक या बालिका वर्ग चुनें। फिर अपनी पूरी निजी जानकारी, शैक्षिक योग्यता और TET की जानकारी को सही सही भरें।
  • फिर अपना फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को तय साइज में अपलोड करें।
  • इसके बाद Preview के बटन पे क्लिक करके भरे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दुबारा मिला लें। सब सही होने पर ऑनलाइन फ़ीस जमा करें।
  • अंत में आवेदन को Submit करके उसका उसकी तीन Copy निकालकर रख लें। तीन Copy इसी लिए क्युकी दस्तावेज सत्यापन के समय दो Copy कागजों के साथ जमा करनी होंगीं।

फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज की साइज

अपलोड फॉर्मेट साइज
पासपोर्ट साइज फोटो JPG या JPEG 10 KB से 100 KB
हस्ताक्षर (सफेद पृष्ठभूमि पर स्कैन) JPG या JPEG 10 KB से 100 KB
प्रमाण-पत्र और अभिलेख PDF 20 KB से 200 KB

फोटो या हस्ताक्षर अपलोड न करने और घोषणा-पत्र स्वीकार न करने पर आवेदन रद्द हो जाएगा। एक से ज्यादा बार आवेदन करने पर सिर्फ आखिरी सबमिट किया हुआ फॉर्म गिना जाएगा। बाकी सब रद्द माने जाएंगे। तकनीकी दिक्कत होने पर Support@upessc.org पर या 08448573939 पर सोमवार से शनिवार, सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

UP TGT Document Verification

बता दे कि, लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का अभिलेख सत्यापन होगा। इसकी तारीख, समय और स्थान की सूचना कम से कम 10 दिन पहले SMS, ई-मेल, समाचार पत्र और वेबसाइट से दी जाएगी। अभिलेख सत्यापन में शामिल होना जरूरी है।

दस्तावेज जमा करने की शर्त
ऑनलाइन आवेदन पत्र स्व-प्रमाणित 2 प्रतियां
हाईस्कूल अंक पत्र और प्रमाण-पत्र स्व-प्रमाणित 2 प्रतियां
इंटरमीडिएट अंक पत्र और प्रमाण-पत्र स्व-प्रमाणित 2 प्रतियां
स्नातक के प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष की अंक तालिका और उपाधि स्व-प्रमाणित 2 प्रतियां
B.Ed., B.P.Ed. या B.P.E. की अंक तालिका और उपाधि स्व-प्रमाणित 2 प्रतियां
TET प्रमाण-पत्र स्व-प्रमाणित 2 प्रतियां
जाति, EWS या स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र आरक्षित वर्ग के लिए, उत्तर प्रदेश राज्य के उम्मीदवारों के लिए
दिव्यांगता प्रमाण-पत्र उत्तर प्रदेश राज्य के संबंधित वर्ग के लिए
अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) सेवारत उम्मीदवारों के लिए
पूर्व सैनिक का डिस्चार्ज प्रमाण-पत्र पूर्व सैनिक वर्ग के लिए
शपथ-पत्र परिशिष्ट-6 के प्रारूप में
चरित्र प्रमाण-पत्र अंतिम शिक्षा संस्थान से, और दो सम्भ्रांत व्यक्तियों से

सभी दस्तावेजों के दो अलग-अलग सेट और मूल अभिलेख साथ लाने जरूरी हैं। इनके बिना सत्यापन नहीं होगा। सत्यापन की तारीख बदलने का अनुरोध स्वीकार नहीं होगा। सत्यापन में आने के लिए कोई यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता नहीं मिलेगा।

Important Links

आवेदन से पहले ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

UPESSC TGT Vacancy 2026 का आवेदन करने से पहले नीचे दिये गए सभी बातें को ध्यान से पढ़ लें। ये सब नोटिफिकेशन की शर्तों पर आधारित हैं।

तैयारी के लिए आसान Tips

120 प्रश्नों के लिए 2 घंटे मिलते हैं। यानी हर प्रश्न पर औसतन एक मिनट। इसलिए रफ्तार और सटीकता दोनों पर काम करना होगा। नीचे की बातें परीक्षा पैटर्न को देखकर बनाई गई हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

UP TGT Vacancy 2026 उन स्नातक और B.Ed. वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका है जिन्होंने TET पास किया है। 17735 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से चल रहे हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 है और परीक्षा 23 व 24 दिसंबर 2026 को होगी।

UP TGT Recruitment 2026 का आवेदन से पहले अपना विषय, योग्यता और आयु जांच लें, क्योंकि फॉर्म सबमिट होने के बाद श्रेणी, जन्मतिथि और जेंडर नहीं बदले जा सकेंगे। फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज नोटिफिकेशन में बताई गई साइज के अनुसार अपलोड करें। हर नई सूचना के लिए upessc.up.gov.in देखते रहें।

UP TGT Vacancy 2026 : FAQs

Q1. UP TGT Vacancy 2026 के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?

UP TGT Vacancy 2026 के तहत सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम) के कुल 17735 पदों पर भर्ती निकली है। इनमें बालक विद्यालयों के 16193 और बालिका विद्यालयों के 1542 पद हैं।

Q2. UPESSC TGT Vacancy 2026 का ऑनलाइन आवेदन कब शुरू हुआ है?

UPESSC TGT Vacancy 2026 का ऑनलाइन पंजीकरण (OTR) और आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गया है। विज्ञापन 23 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित हुआ था।

Q3. UP TGT Online Form 2026 भरने की अंतिम तिथि क्या है?

Notification के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 दी गई है। इसी तारीख तक आवेदन पूरा करना होगा। फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 है।

Q4. UP TGT Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। पद की अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष तय की गई है।

Q5. UP TGT Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक या 45% अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही NCTE से मान्य B.Ed. और कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना जरूरी है। शारीरिक शिक्षा में B.Ed. की जगह B.P.Ed. या B.P.E. मान्य है।

Q6. UP TGT Vacancy 2026 में आवेदन शुल्क कितना है?

General, OBC, EWS और अन्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,000 है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए ₹500 है। दिव्यांगजन उम्मीदवारों को ₹300 देने होंगे। फीस ऑनलाइन Credit Card, Debit Card या Net Banking से जमा होगी।

Q7. UP TGT Exam Date 2026 क्या है?

UP TGT की लिखित परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को होगी। परीक्षा के जनपद की सूचना 10 दिन पहले और केंद्र की सूचना 3 दिन पहले आयोग की वेबसाइट से Admit Card डाउनलोड करके मिल सकेगी।

Q8. UP TGT Exam Pattern 2026 में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

लिखित परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान के और 90 प्रश्न संबंधित विषय के होंगे। परीक्षा 360 अंकों की है और समय 2 घंटे का है। हर सही उत्तर पर 3 अंक मिलेंगे, जबकि गलत या एक से ज्यादा उत्तर देने पर 1 अंक कटेगा।

Q9. UP TGT Vacancy 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन 360 अंकों की लिखित परीक्षा की मेरिट सूची से होगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के अभिलेखों का सत्यापन यानी Document Verification होगा। अंतिम चयन से पहले सरकारी अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र भी मांगा जा सकता है।

Q10. UP TGT Teacher का वेतनमान कितना है?

UP TGT शिक्षक का वेतनमान Level 7 में ₹44,900 से ₹1,42,400 तक है। भत्तों की रकम नोटिफिकेशन में नहीं दी गई है, इसलिए हाथ में आने वाली सैलरी का कोई अंदाजा यहां नहीं दिया जा रहा।

Q11. UP TGT Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाकर One Time Registration करें। फिर विषय और वर्ग चुनकर आवेदन भरें, फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें। फॉर्म की तीन कॉपी निकालकर सुरक्षित रखें, क्योंकि दो कॉपी आयोग कार्यालय में अभिलेख सत्यापन के समय जमा करनी होंगी।

Q12. क्या UP TGT परीक्षा में Negative Marking है?

हां, इसमें Negative Marking है। हर सही उत्तर पर 3 अंक मिलते हैं, लेकिन गलत या एक से ज्यादा उत्तर देने पर 1 अंक घटाया जाएगा। इसलिए बिना सोचे अंदाजे से सारे गोले न भरें। जिन प्रश्नों का उत्तर पक्का हो, पहले उन्हें हल करें।

Q13. UP TGT Vacancy 2026 में किस विषय में कितने पद हैं?

सबसे ज्यादा पद हिंदी (2791), अंग्रेजी (2517), विज्ञान (2493), सामाजिक विज्ञान (2482) और गणित (2349) में हैं। संस्कृत में 1289, गृह विज्ञान में 798, चित्रकला में 775 और जीव विज्ञान में 660 पद हैं। सबसे कम पद सिलाई में 21 हैं। पूरा विषयवार और वर्गवार बँटवारा लेख की Table में दिया गया है।

Q14. क्या UP TGT के लिए TET पास होना जरूरी है?

हां। नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार के पास उत्तर प्रदेश सरकार या भारत सरकार द्वारा कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करने का प्रमाण होना चाहिए। नोट में लिखा है कि 30 जून 2027 तक संबंधित पद की शैक्षिक पात्रता परीक्षा पास करने का वैध प्रमाण-पत्र जरूरी होगा।

Amit Kumar - Author of Result Sathi
Amit Kumar
Author, Result Sathi

Amit Kumar is the Author of Result Sathi (resultsathi.com). With a Graduation and B.Ed background, he has been creating and publishing content related to government jobs, competitive exams, results, admit cards, syllabus, scholarships, admissions, and educational updates for the past 5 years. His focus is on providing accurate, clear, and easy-to-understand information to students and job seekers.

Join Us for the Latest Updates

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top