Result Sathi Header

IBPS SO Prelims Result 2026: Result कैसे चेक करें, Cut Off और Mains की पूरी जानकारी

IBPS SO Prelims Result 2026 का इंतजार कर रहे अभियार्थी के लिए खुशखबरी है। Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने CRP SPL-XVI Specialist Officer भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 15 अक्टूबर 2026 को घोषित कर दिया है। वैसे उम्मीदवारों जिन्होंने 29 अगस्त 2026 को आयोजित Prelims परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना Result Status Registration Number या Roll Number और Password या जन्म तिथि की मदद से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से IT Officer, Agricultural Field Officer, Law Officer, Rajbhasha Adhikari, HR/Personnel Officer और Marketing Officer के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

हम अपने इस लेख में आपको IBPS SO Prelims Result 2026 का Direct Link, Result चेक करने की प्रक्रिया, Important Date, कुल 1,035 पदों का विवरण, योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में बताने का प्रयास किया है। साथ ही Mains परीक्षा से जुड़े जानकारी को भी साँझा किया है। Mains परीक्षा नवंबर 2026 को निर्धारित है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट समय रहते डाउनलोड कर लें और परीक्षा से संबंधित आगे के अपडेट के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

IBPS SO Prelims Result 2026

IBPS SO Prelims Result 2026: Overview

IBPS SO Prelims Result 2026 जारी हो चुका है और इसे Official IBPS website (ibps.in) पर देखा जा सकता है। Prelims सिर्फ क्वालीफाइंग परीक्षा है। इसमें पास होने पर ही Mains का मौका मिलता है।

Details Information
परीक्षा कराने वाली संस्था Institute of Banking Personnel Selection (IBPS)
भर्ती प्रक्रिया CRP SPL-XVI (वैकेंसी वर्ष 2027-28)
पद Specialist Officers (Scale I)
Prelims Result 15 अक्टूबर 2026
कुल पद (अपडेटेड) 1035
वेतनमान (Basic) ₹48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920
Participating Banks 11 बैंक
Official Website ibps.in

IBPS SO XVI Important Date

बता दे की, IBPS SO Prelims Result 2026 को 15 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया गया है। वहीं, IBPS SO Mains परीक्षा November 2026 को आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस 01.07.2026 से 21.07.2026
Edit Window 29 to 30 July 2026
Prelims Admit Card 20 August 2026
Prelims Exam Date 29 August 2026
Prelims Result 15 October 2026 (Out)
Mains Call Letter October 2026
Mains Exam November 2026
Mains Result November 2026
Interview November/December 2026
Provisional Allotment January 2027

IBPS ने साफ लिखा है कि शेड्यूल बदल सकता है। इसलिए हर नई तारीख Official IBPS website पर जरूर देखें।

IBPS SO XVI Vacancy Details 2026

आपको बता दे कि, 20.07.2026 को अपडेट हुई सूची के अनुसार कुल 1035 पद हैं। शुरुआती नोटिफिकेशन में 745 पद थे, यानी 290 पद बढ़े हैं।

पद पद संख्या
IT Officer (Scale I) 376
Agricultural Field Officer (Scale I) 370
Law Officer (Scale I) 125
Rajbhasha Adhikari (Scale I) 94
HR/Personnel Officer (Scale I) 60
Marketing Officer (Scale I) 10
कुल 1035

Category Wise Vacancy

श्रेणी पद
UR 442
SC 151
ST 74
OBC (NCL) 273
EWS 95
कुल 1035

बैंक के अनुसार वैकेंसी

Participating Banks पद
Indian Bank 290
Bank of Baroda 167
Punjab National Bank 135
Bank of India 120
Central Bank of India 111
Bank of Maharashtra 100
Canara Bank 50
Indian Overseas Bank 35
Punjab & Sind Bank 27
UCO Bank रिपोर्ट नहीं
Union Bank of India रिपोर्ट नहीं

UCO Bank और Union Bank of India की वैकेंसी अभी रिपोर्ट नहीं हुई है। ये आंकड़े संकेतात्मक (indicative) हैं। असली पद बैंकों की रिपोर्ट के हिसाब से तय होंगे।

IBPS SO XVI Selection Process 2026

Selection Process की बात करे तो, चयन में चार चरण हैं। पहले Prelims, फिर Mains, फिर Interview और अंत में Provisional Allotment।

चरण मुख्य बातें
Online Preliminary सिर्फ क्वालीफाइंग, हर टेस्ट में न्यूनतम अंक जरूरी
Online Main शॉर्टलिस्टिंग और फाइनल मेरिट के अंक यहीं से
Common Interview कुल 100 अंक
Provisional Allotment Merit-cum-preference के आधार पर एक बैंक
  • Interview में न्यूनतम 40% अंक चाहिए। SC, ST, OBC और PwBD के लिए 35%।
  • Mains और Interview का वेटेज 80:20 है।
  • Merit में बराबरी हो तो बड़ी उम्र वाला ऊपर रहता है।
  • करीब 20% पदों की Reserve list बन सकती है। इससे नियुक्ति की गारंटी नहीं मिलती।
  • Provisional Allotment के बाद बैंक बदलने की मांग नहीं मानी जाएगी।
  • यह All India cadre है, इसलिए पोस्टिंग कहीं भी हो सकती है।

IBPS SO Prelims Scorecard 2026

बता दे कि IBPS SO Prelims Scorecard 2026 में आपके अंक दिखते हैं। इसे Official IBPS website (ibps.in) से डाउनलोड कर सकते है।

Scorecard में हर टेस्ट के अंक देखना जरूरी है, क्योंकि Prelims में हर टेस्ट में न्यूनतम अंक लाने होते हैं। गलत जवाब पर एक चौथाई यानी 0.25 अंक कटता है। खाली छोड़े गए सवाल पर कोई कटौती नहीं होती। अलग-अलग शिफ्ट होने पर अंकों को Equi-percentile normalisation से बराबर किया जाता है।

IBPS SO Prelims Cut Off 2026

Prelims में हर टेस्ट का Sectional cut-off और कुल अंकों का Overall cut-off पार करना होता है। कट ऑफ IBPS खुद तय करता है।

Notification के अनुसार उम्मीदवार को चारों टेस्ट में IBPS के तय न्यूनतम अंक लाने होते हैं। हर Category में जरूरत के हिसाब से उम्मीदवारों को Mains के लिए चुना जाता है। इसलिए कट ऑफ हर पद और श्रेणी में अलग रह सकता है। पदों के हिसाब से कट ऑफ के असली आंकड़ों की जानकारी Official Notification के अगले update के बाद यहां update कर दी जाएगी।

Prelims के बाद आगे क्या होगा

वैसे उम्मीदवार जो IBPS SO Prelims Result 2026 में सफल होते हैं, वे Online Main Examination में बैठेंगे। बता दे कि, Prelims के अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते।

  • Mains का Call letter अक्टूबर 2026 में आना है।
  • फाइनल मेरिट और Interview के लिए चयन सिर्फ Mains के अंकों से होता है।
  • Mains के बाद Common Interview होता है।
  • Interview के बाद Provisional Allotment होता है।

इसलिए Prelims पास करने के बाद सारा ध्यान Mains की तैयारी पर लगाएं।

IBPS SO Mains Exam Date 2026

Official Notification के अनुसार Mains परीक्षा नवंबर 2026 में होगी। सटीक तारीख Mains के Call letter में लिखी जाएगी।

Mains की अलग से घोषित तारीख Official Notification में उपलब्ध नहीं है। इसकी जानकारी Official Notification के अगले update के बाद यहां update कर दी जाएगी। केंद्र या तारीख बदलने की कोई मांग IBPS नहीं मानता। इसलिए Call letter मिलते ही शहर, तारीख और रिपोर्टिंग समय ध्यान से पढ़ें।

IBPS SO Mains Admit Card 2026

IBPS SO Mains Admit Card 2026 की बात करे तो यह October 2026 में आना है। इसे ibps.in से Registration number और password या जन्मतिथि डालकर डाउनलोड करें।

  • Mains Call letter का प्रिंट लें और उस पर फोटो चिपकाएं।
  • Prelims का मुहर लगा Call letter और ID की मुहर लगी कॉपी साथ लाएं।
  • असली फोटो पहचान पत्र लाएं, जिसका नाम Call letter जैसा हो।
  • एक अतिरिक्त फोटो भी साथ रखें।
  • रिपोर्टिंग समय के बाद पहुंचने पर परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
  • Mains में वेन्यू पर करीब 4 घंटे या ज्यादा लग सकते हैं।

IBPS SO Mains Exam Pattern 2026

IBPS SO Mains Exam की Pattern की बात करे तो इसमें चार Objective Test और एक Descriptive Paper होता है। हर गलत जवाब पर 0.25 अंक कटता है।

IT, Agricultural Field, HR और Marketing Officer

टेस्ट सवाल अंक समय
English Language 30 30 25 मिनट
Reasoning 40 40 35 मिनट
Quantitative Aptitude 30 30 25 मिनट
Professional Knowledge (Objective) 50 100 40 मिनट
Descriptive Paper (English) 2 25 30 मिनट
कुल — 225 155 मिनट

Law Officer और Rajbhasha Adhikari

आपको बता दे कि Law Officer और Rajbhasha Adhikari के पदों के लिए Quantitative Aptitude की जगह General Awareness with Special Reference to Banking Industry (30 सवाल, 30 अंक, 20 मिनट) होता है। Professional Knowledge (Objective) के लिए 45 मिनट मिलते हैं। Law Officer का Descriptive Paper English में है, जबकि Rajbhasha Adhikari का Professional Knowledge का Descriptive Paper है, जो English और Hindi में दिया जा सकता है।

Mains में Professional Knowledge के अलावा बाकी टेस्ट क्वालीफाइंग हैं। Merit Professional Knowledge के अंकों पर बनती है। English Language का टेस्ट सिर्फ English में होता है।

IBPS SO Mains Syllabus 2026

Mains Exam की Syllabus की बात करे तो इसमें English Language, Reasoning, Quantitative Aptitude या General Awareness, Professional Knowledge और Descriptive Paper आते हैं। Professional Knowledge आपके पद से जुड़े विषय का होता है।

Syllabus के topic-wise विवरण Official Notification में उपलब्ध नहीं हैं। इसकी जानकारी Official Notification के अगले update के बाद यहां update कर दी जाएगी। तब तक पद की शैक्षिक योग्यता वाले विषय पर पकड़ मजबूत रखें। जैसे IT Officer के लिए Computer Science और Law Officer के लिए कानून।

IBPS SO Result 2026 कैसे चेक करें

यदि आप IBPS SO Prelims Result 2026 को डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए गए सभी steps को ध्यानपूर्वक follow करके आसानी से अपने Pre Result को डाउनलोड कर सकते है :

  • सबसे पहले इसके Official Website ibps.in के होम पेज open करें।
  • Home Page पर आपको Recent Updates के सेक्शन में CRP-SPL-XVI के ऊपर click करें।
  • Click करने के बाद New Page Open हो जाएगा, यहाँ आपको अपना Registration No / Roll No और Password / DOB डाल कर Captcha को fill करके Login के बटन पे क्लिक करें।
  • Login करने के बाद आपको अपना Prelims Result दिख जाएगा।
  • अंत में आप Result की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

Important Links

Conclusion (निष्कर्ष)

IBPS SO Prelims Result 2026 आधिकारिक रूप से जारी हो चुका है। CRP SPL-XVI Specialist Officer भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना Result चेक कर सकते हैं। कुल 1035 पदों के साथ IT Officer, Agricultural Field Officer और Law Officer जैसे पदों पर मौका है। अपना Qualifying status देखें और अक्टूबर 2026 में आने वाले Mains का Call letter पर नजर रखें। Prelims Exam पास करने वाले उम्मीदवार अब इसके Mains Exam की तैयारी में लग जायें। Professional Knowledge पर सबसे ज्यादा मेहनत करें, क्योंकि मेरिट उसी से बनती है। हर नई अपडेट के लिए सिर्फ Official IBPS website ibps.in देखें।

IBPS SO Prelims Result 2026 : FAQs

1. IBPS SO Prelims Result 2026 कब जारी हुआ?

IBPS SO Prelims Result 2026 15 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ। यह CRP SPL-XVI के Online Preliminary Examination का रिजल्ट है।

2. IBPS SO Result 2026 चेक करने के लिए कौन-सी लॉगिन डिटेल्स चाहिए?

IBPS SO Result 2026 देखने के लिए आपको Registration number और password या जन्मतिथि चाहिए। नोटिफिकेशन में Call letter के लिए यही डिटेल बताई गई है। रिजल्ट पेज पर जो डिटेल मांगी जाए, वही भरें। ये जानकारी रजिस्ट्रेशन के समय आए ईमेल और SMS में मिल जाती है।

3. IBPS SO Prelims Scorecard 2026 कैसे डाउनलोड करें?

IBPS SO Prelims Scorecard देखने के लिए ibps.in पर CRP SPL-XVI सेक्शन खोलें। वहां Prelims के रिजल्ट या स्कोरकार्ड का लिंक चुनें और जो डिटेल मांगी जाए, वह भरें। स्कोरकार्ड में हर टेस्ट के अंक दिखते हैं, जिनसे आप अपने Sectional और कुल अंक जांच सकते हैं। उसे डाउनलोड करके प्रिंट कॉपी रख लें, क्योंकि आगे चरणों में उसकी जरूरत पड़ सकती है।

4. IBPS SO Prelims Cut Off 2026 कितना रहा और क्या सेक्शनल कट ऑफ भी जरूरी है?

हां, चारों टेस्ट में IBPS के तय न्यूनतम अंक लाना जरूरी है। यानी Sectional cut-off के साथ Overall cut-off भी देखा जाता है। कट ऑफ IBPS पद और श्रेणी की जरूरत के हिसाब से तय करता है।

5. IBPS SO Mains Exam Date 2026 क्या है?

IBPS SO Mains Exam Date 2026 की बात करे तो यह नवंबर 2026 में होगी। यह शेड्यूल अनुमानित है और बदल सकता है। सटीक तारीख, शहर और समय Mains के Call letter में लिखा होगा। Official Notification में अलग से कोई तारीख घोषित नहीं है। परीक्षा की तारीख या केंद्र बदलने की मांग IBPS स्वीकार नहीं करता, इसलिए Call letter ध्यान से पढ़ें।

6. IBPS SO Mains Admit Card 2026 कब आएगा?

नोटिफिकेशन के अनुसार Mains का Call letter अक्टूबर 2026 में डाउनलोड के लिए आएगा। इसे ibps.in से Registration number और password या जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकते है।

7. क्या IBPS SO Prelims Result 2026 के अंक फाइनल मेरिट में जुड़ते हैं?

नहीं, Prelims सिर्फ क्वालीफाइंग चरण है। नोटिफिकेशन के अनुसार Interview के लिए शॉर्टलिस्टिंग और फाइनल मेरिट सिर्फ Online Main Examination के अंकों से बनती है। बाद में Mains का 80% और Interview का 20% वेटेज जुड़ता है। इसलिए Prelims के अंक आगे नहीं गिने जाते और उन पर ज्यादा निर्भर न रहें।

8. IBPS SO XVI Mains Exam कब होगी?

IBPS SO XVI Mains Exam नवंबर 2026 में प्रस्तावित है। उससे पहले अक्टूबर 2026 में Call letter आना है। Mains का रिजल्ट भी नवंबर 2026 में प्रस्तावित है। फिर नवंबर या दिसंबर 2026 में Interview और जनवरी 2027 में Provisional Allotment होना है।

9. IBPS SO XVI Vacancy Details 2026 के अनुसार कुल कितने पदों पर भर्ती है?

20.07.2026 की अपडेटेड सूची के अनुसार कुल 1035 पद हैं। इनमें IT Officer के 376, Agricultural Field Officer के 370, Law Officer के 125, Rajbhasha Adhikari के 94, HR/Personnel Officer के 60 और Marketing Officer के 10 पद हैं। ये आंकड़े संकेतात्मक हैं और बैंकों की रिपोर्ट से बदल सकते हैं।

10. IBPS SO XVI Selection Process 2026 में कितने चरण होते हैं?

चयन प्रक्रिया में चार चरण हैं। पहला Online Preliminary Examination, दूसरा Online Main Examination, तीसरा Common Interview और चौथा Provisional Allotment। Prelims क्वालीफाइंग है। फाइनल मेरिट Mains और Interview के अंकों से बनती है। उसके बाद उम्मीदवार को merit-cum-preference के आधार पर एक Participating Bank मिलता है। हर चरण पास करना जरूरी है।

11. IBPS SO Mains Exam Pattern 2026 क्या है?

IT, Agricultural Field, HR और Marketing Officer के लिए Mains में 150 सवाल और 200 अंक का Objective भाग होता है, जो 125 मिनट का है। इसके साथ 25 अंक का Descriptive Paper 30 मिनट में होता है। हर गलत जवाब पर 0.25 अंक कटता है। Law Officer और Rajbhasha Adhikari के पैटर्न में थोड़ा फर्क है। उनमें General Awareness का टेस्ट अलग से होता है।

12. IBPS SO Mains Syllabus 2026 में कौन-कौन से विषय और टॉपिक आएंगे?

Mains में English Language, Reasoning, Quantitative Aptitude या General Awareness (Law और Rajbhasha के लिए), Professional Knowledge और Descriptive Paper आते हैं।

Amit Kumar - Author of Result Sathi
Amit Kumar
Author, Result Sathi

Amit Kumar is the Author of Result Sathi (resultsathi.com). With a Graduation and B.Ed background, he has been creating and publishing content related to government jobs, competitive exams, results, admit cards, syllabus, scholarships, admissions, and educational updates for the past 5 years. His focus is on providing accurate, clear, and easy-to-understand information to students and job seekers.

Join Us for the Latest Updates

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top