BTSC Fisheries Extension Officer Form 2026 के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने विज्ञापन संख्या 28/2026 के तहत नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के अंतर्गत मत्स्य निदेशालय और इसके अधीनस्थ कार्यालयों में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी (Fisheries Extension Officer) के पदों पर नियमित नियुक्ति की जाएगी। जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवश्यक योग्यता रखते हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हम अपने इस आर्टिकल में आपको BTSC Fisheries Extension Officer Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे Eligibility, Educational Qualification, Age Limit, Application Fee, Important Dates, Exam Pattern, Selection Process और Salary के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका को आसान भाषा में बताया है। यदि आप BTSC FEO Online Form 2026 भरने की तैयारी कर रहे हैं, तो आवेदन से पहले इस लेख को जरूर पढ़ें।

BTSC Fisheries Extension Officer Recruitment 2026 की मुख्य बातें
BTSC Fisheries Extension Officer Recruitment 2026 में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के 231 पद हैं। आवेदन 24.09.2026 से 23.10.2026 तक ऑनलाइन होंगे। आवेदन शुल्क 100 रुपये है।
Official Notification में पद का नाम “मत्स्य प्रसार पदाधिकारी” लिखा है। इसे आम भाषा में Fisheries Extension Officer या BTSC FEO कहा जाता है। यह भर्ती डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार के अंतर्गत मत्स्य निदेशालय और उसके अधीनस्थ कार्यालयों के रिक्त पदों के लिए है।
Important Highlights
| Details | Information |
|---|---|
| Recruiting Organization | Bihar Technical Service Commission (BTSC), Patna |
| Advertisement Number | 28/2026 |
| Post Name | Fisheries Extension Officer |
| Total Posts | 231 |
| Department | Dairy, Fisheries and Animal Resources Department, Bihar |
| Pay Level | Pay Level-7 |
| Educational Qualification | Four-Year Bachelor’s Degree in Fisheries Science |
| Application Mode | Online |
| Application Fee | ₹100 |
| Selection Basis | Written Examination (CBT) and Work Experience |
| Official Website | www.btsc.bihar.gov.in |
BTSC Fisheries Extension Officer Form 2026 क्या है?
आसान भाषा में समझें तो यह बिहार सरकार के मत्स्य विभाग में नियमित नौकरी की भर्ती है। भर्ती की पूरी प्रक्रिया बिहार तकनीकी सेवा आयोग चलाएगा।
विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से आयोग को अधियाचना भेजी थी। आयोग ने उसी के आधार पर यह विज्ञापन जारी किया है। वैसे उम्मीदवार जो भारत के नागरिक हैं और तय योग्यता रखते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन में महिलाओं, दिव्यांगों, पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए अलग नियम भी दिए गए हैं।
विज्ञापन में बदलाव की संभावना
बता दे, आयोग ने लिखा है कि आवेदन की अंतिम तारीख तक अन्य विभागों से अधियाचना मिल सकती है। ऐसा होने पर पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है। इसलिए 231 की संख्या को हमेशा के लिए अंतिम न मानें। आयोग की वेबसाइट को समय-समय पर देखते रहें, क्योंकि आयोग अखबार, SMS या ई-मेल से सूचना देने के लिए बाध्य नहीं है।
BTSC Fisheries Extension Officer Important Dates 2026
बता दे कि, आवेदन 24.09.2026 से शुरू हुए हैं। BTSC FEO Last Date 23.10.2026 है। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
| Event | Date |
|---|---|
| Advertisement Date | 24.09.2026 |
| Online Application Start Date | 24.09.2026 |
| Online Application Last Date | 23.10.2026 |
| Age Calculation Date | 01.08.2026 |
| Work Experience Calculation Date | 24.09.2026 |
| Last Date for Certificate Issuance | Up to 23.10.2026 |
| CBT Exam Date | Notify Later |
BTSC Fisheries Extension Officer Vacancy 2026 का विवरण
BTSC Fisheries Extension Officer Vacancy 2026 के तहत कुल 231 पद हैं। इनमें अनारक्षित 96, EWS 23, SC 35, ST 2, EBC 41, BC 27 और पिछड़े वर्ग की महिला के 7 पद हैं।
विज्ञापन में दो पंक्तियों वाली तालिका दी गई है। पहली पंक्ति में कुल पद हैं। दूसरी पंक्ति में बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण वाले पद दिखाए गए हैं। नीचे दोनों को अलग-अलग लिखा गया है।
| Category | Total Posts | For Women |
|---|---|---|
| अनारक्षित | 96 | 34 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 23 | 8 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 35 | 12 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 2 | 0 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 41 | 14 |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 27 | 9 |
| पिछड़े वर्ग की महिला (WBC) | 7 | — |
| कुल | 231 | 77 |
दिव्यांग और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित के पद
- दिव्यांग (बिहार के मूल निवासी) : VH-03, HH-02, OH-02, MH-02
- स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नतिनी (बिहार के मूल निवासी) : 04 पद
- आवेदन की अंतिम तारीख तक नई अधियाचना मिलने पर पदों की संख्या बदल सकती है
VH का मतलब अंधता और निम्न दृष्टि है। HH का मतलब बधिर और श्रवण शक्ति में कमी है। OH चलन दिव्यांगता को कहते हैं। MH में स्वपरायणता, बौद्धिक दिव्यांगता, विशिष्ट अधिगम दिव्यांगता और मानसिक रुग्णता आती है। बहुदिव्यांगता भी इसी में शामिल है।
Fisheries Extension Officer Educational Qualification
इस भर्ती का आवेदन करने के लिए candidates के पास मत्स्य विज्ञान में चार वर्षीय स्नातक डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री ICAR से मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय के मात्स्यिकी महाविद्यालय से होनी चाहिए।
विज्ञापन के अनुसार डिग्री भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले मात्स्यिकी महाविद्यालय से होनी चाहिए। डिग्री का कोर्स चार साल का होना जरूरी है। आवेदन में इस डिग्री के सभी वर्षों के अंक पत्र और मूल या Provisional प्रमाण-पत्र की जानकारी भरनी होगी।
BTSC Fisheries Extension Officer Eligibility 2026 में और क्या देखें
उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना जरूरी है। आयु 01.08.2026 की तारीख से देखी जाएगी। आरक्षण का लाभ केवल बिहार के स्थायी निवासियों को मिलेगा। शारीरिक मापदंड (Physical Eligibility) का कोई उल्लेख विज्ञापन में नहीं है, इसलिए उसकी अलग तालिका यहाँ नहीं दी गई है।
Fisheries Extension Officer Age Limit 2026
बता दे कि, न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 37 से 42 वर्ष है। गणना 01.08.2026 की तारीख से होगी।
| वर्ग | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
|---|---|---|
| अनारक्षित (पुरुष) | 21 वर्ष | 37 वर्ष |
| अनारक्षित महिला | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
| पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला) | 21 वर्ष | 42 वर्ष |
ध्यान दे : उम्र की गिनती मैट्रिक या उसके समकक्ष प्रमाण-पत्र में लिखी जन्मतिथि से होगी। इसलिए फॉर्म में वही जन्मतिथि भरें जो मैट्रिक प्रमाण-पत्र में है।
आयु सीमा में छूट (Age Relaxation)
आयु में छूट का दावा करने पर संबंधित प्रमाण-पत्र देना जरूरी है। सबसे अहम नियम यह है कि नीचे दी गई छूटों में से किसी उम्मीदवार को केवल एक ही छूट मिलेगी। यह नियम दिव्यांग छूट पर भी लागू होता है।
- दिव्यांग : अधिकतम 10 वर्ष
- बिहार सरकार के नियमित सेवक : 5 वर्ष
- संविदा कर्मी : नियोजन अवधि के बराबर
- पिछली भर्ती वाले : 01.08.2020–01.08.2026 के बीच अधिकतम आयु पार करने पर भी पात्र
- भूतपूर्व सैनिक : 3 वर्ष + प्रतिरक्षा सेवा अवधि, अधिकतम आयु 57 वर्ष
संविदा वाले उम्मीदवारों के लिए एक और शर्त है। कार्यानुभव और संविदा अवधि के बराबर छूट उसी पद पर नियमित नियुक्ति में मिलेगी, जिस पद पर वे संविदा पर काम कर रहे हैं। भूतपूर्व सैनिकों को छूट के लिए संबंधित प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य है।
BTSC FEO Application Fee 2026
BTSC FEO Application Fee 2026 की बात करे तो आवेदन शुल्क 100 रुपये है। इसे केवल ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।
| Category | Application Fee |
|---|---|
| All Category Candidates | ₹100/- |
| Payment Mode | Debit Card/Credit Card/Internet Banking/UPI (केवल Online) |
आरक्षण के नियम : क्या ध्यान रखें
आरक्षण का लाभ केवल बिहार के स्थायी निवासियों को मिलेगा। ऑनलाइन फॉर्म में आरक्षण का दावा करना जरूरी है, वरना लाभ नहीं मिलेगा।
- आरक्षित कोटि : SC, ST, EBC, BC, EWS और पिछड़े वर्ग की महिला (WBC)
- फॉर्म में भरा गया स्थायी पता ही आरक्षण के लिए स्थायी निवास माना जाएगा
- SC/ST के लिए जाति प्रमाण-पत्र और स्थायी निवास प्रमाण-पत्र जरूरी है
- BC/EBC के लिए क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र और स्थायी निवास प्रमाण-पत्र जरूरी है
- EWS के लिए आय एवं परिसंपत्ति प्रमाण-पत्र और स्थायी निवास प्रमाण-पत्र जरूरी है
- आय एवं परिसंपत्ति प्रमाण-पत्र जारी होने की तारीख से एक वर्ष तक वैध माना जाएगा
- पंजीकरण के बाद आरक्षण कोटि में सुधार या बदलाव नहीं होगा
- किन्नर/कोथी/हिजड़ा/ट्रांसजेंडर को पिछड़े वर्गों को मिलने वाला आरक्षण दिया जाएगा
ध्यान दे : सिर्फ जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर BC या EBC का लाभ नहीं मिलेगा। क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र साथ लगाना जरूरी है। महिला उम्मीदवारों के लिए जाति और क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र पिता के नाम और पते के साथ जारी होना चाहिए। महिलाओं का 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण केवल बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा।
दिव्यांग और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित
दिव्यांग आरक्षण बिहार के मूल निवासी बेंचमार्क दिव्यांगजनों के लिए ही है। प्रमाण-पत्र सक्षम मेडिकल बोर्ड का, तय प्रपत्र में होना चाहिए। उसे अपलोड करना और फॉर्म में दिव्यांगता का दावा करना, दोनों जरूरी हैं। आयोग स्तर पर भी मेडिकल बोर्ड बनाकर दिव्यांगता की जाँच दोबारा की जाएगी। बहुदिव्यांगता के लिए Form VI में प्रमाण-पत्र चाहिए। श्रुतिलेखक (Scribe) चाहिए तो फॉर्म में Yes चुनें।
स्वतंत्रता सेनानी के पोते-पोती और नाती-नतिनी को 2 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलता है। इसके लिए गृह जिले के जिला पदाधिकारी या उनके अधिकृत अधिकारी का तय प्रपत्र में प्रमाण-पत्र चाहिए। स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारी होने का परिचय पत्र मान्य नहीं है।
BTSC Fisheries Extension Officer Selection Process 2026
BTSC Fisheries Extension Officer Selection Process 2026 की बात करे तो चयन लिखित परीक्षा (Computer Based Test) और कार्यानुभव के अंकों पर होगा। इसके बाद Document Verification होगा।
| Stage | Marks |
|---|---|
| Written Competitive Examination (CBT) | 75 |
| Work Experience | 25 |
| Total | 100 |
BTSC Fisheries Extension Officer Exam Pattern 2026
बता दे कि परीक्षा Computer Based Test में होगी। इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और समय 2 घंटे का होगा। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे।
| Points | Details |
|---|---|
| Exam Mode | Computer Based Test (CBT) |
| Total Questions | 100 |
| Question Type | Multiple Choice Objective |
| Language | Hindi and English |
| Total Marks | 100 |
| Duration | 2 Hours |
| Correct Answer | +1 Mark |
| Wrong Answer | -0.25 Mark (Negative Marking) |
| Minimum Qualifying Marks | 30% |
| Weightage in Final Marks | 75 Marks |
BTSC Fisheries Extension Officer Syllabus 2026
प्रश्न विभाग द्वारा तय, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी पद के पाठ्यक्रम के आधार पर पूछे जाएंगे। आयोग यह पाठ्यक्रम अपनी वेबसाइट पर अलग से जारी करेगा। अभी विस्तृत syllabus विज्ञापन में नहीं है।
Normalization कैसे होगा
परीक्षा एक से ज्यादा पालियों में हो सकती है। इसलिए परिणाम Normalization की प्रक्रिया से तैयार होगा। इसका मतलब है कि अलग-अलग पाली के कठिनाई स्तर का अंतर बराबर करके अंक तय किए जाएंगे। इसी आधार पर सभी उम्मीदवारों का Score Card प्रकाशित की जाएगी।
परीक्षा के अंक 75 में कैसे बदलेंगे
लिखित परीक्षा में मिले कुल अंकों का प्रतिशत निकाला जाएगा। फिर उसे 0.75 से गुणा किया जाएगा। जैसे किसी उम्मीदवार को 60 प्रतिशत अंक मिले, तो उसके 60 x 0.75 = 45 अंक गिने जाएंगे। अपने वर्ग का न्यूनतम अर्हतांक न पाने वाले उम्मीदवार का कोई दावा मान्य नहीं होगा।
BTSC Fisheries Extension Officer Salary 2026
BTSC Fisheries Extension Officer Salary 2026 का वेतन FEO Salary Level 7 के अनुसार होगा। विज्ञापन में केवल वेतन स्तर-7 लिखा है।
| Details | Information |
|---|---|
| Post | Fisheries Extension Officer |
| Pay Level | Pay Level-7 |
BTSC Fisheries Extension Officer Required Documents
यदि आप इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए सभी documents को पहले से तैयार करके रख ले, जिसकी सूची नीचे दी गई है :
- मैट्रिकुलेशन का मूल प्रमाण-पत्र
- मत्स्य विज्ञान डिग्री के सभी वर्षों के अंक पत्र और मूल या औपबंधिक (Provisional) प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र / क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र / EWS प्रमाण-पत्र (जो लागू हो)
- स्थायी निवास / आवासीय प्रमाण-पत्र
- स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नतिनी का प्रमाण-पत्र (जो लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (जो लागू हो)
- भूतपूर्व सैनिक होने पर संबंधित प्रमाण-पत्र
- वेतन भुगतान प्रमाण-पत्र, तय प्रारूप में (कार्यानुभव के लिए)
- फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड प्राथमिकता, नहीं हो तो पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस)
इन सभी प्रमाण-पत्रों का नंबर और जारी होने की तारीख ऑनलाइन आवेदन में भरनी होगी। साथ ही इन्हें तय कॉलम में अपलोड भी करना होगा। दस्तावेज सत्यापन में केवल वही प्रमाण-पत्र माने जाएंगे जो ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किए गए हैं। सत्यापन के दिन सभी मूल प्रमाण-पत्र और हार्ड कॉपी साथ रखें।
BTSC Fisheries Extension Officer Apply Online 2026 कैसे करें
यदि आप BTSC Fisheries Extension Officer Form 2026 का आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए सभी steps को ध्यानपूर्वक follow करके अपना आवेदन सफलतापूर्वक submit कर सकते है :
- सबसे पहले btsc.bihar.gov.in पर जाएं और इस भर्ती का लिंक खोलें।
- फॉर्म भरने से पहले विज्ञापन संख्या 28/2026 को पूरा पढ़ लें।
- अपना नाम, जन्मतिथि, कोटि और बाकी जानकारी सही-सही भरें।
- आरक्षण, दिव्यांगता, कार्यानुभव या स्वतंत्रता सेनानी आश्रित का दावा करना हो तो संबंधित कॉलम में जरूर बताएं।
- फोटो पहचान पत्र में आधार नंबर भरें। न हो तो पैन या ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर भरें।
- फोटो और सभी प्रमाण-पत्र तय कॉलम में अपलोड करें।
- 100 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करें।
- रसीद और फाइनल फॉर्म डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
फोटो के नियम
- फोटो हाल का, यानी तीन महीने के अंदर का हो
- चेहरा और सिर ऊपर से नीचे तक साफ दिखे और आँख खुली हो
- बैकग्राउंड में सफेद पटल हो और फोटो पर छाया न हो
- चश्मा लगाते हैं तो चश्मा हटाकर फोटो खिंचवाएं
- नियम के अनुसार फोटो न होने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है
- अपलोड की गई फोटो की कम से कम पाँच अतिरिक्त प्रतियां अपने पास रखें
आवेदन में इन गलतियों से बचें
- Submit करने के बाद कोई बदलाव या सुधार मान्य नहीं होगा, इसलिए पहले जाँच लें
- अपना ही Mobile Number और E-mail I’D भरें, किसी और का नहीं
- Mobile Number और Email चयन सूची के अंतिम प्रकाशन तक चालू रखें
- धुंधला, काला या अस्पष्ट दस्तावेज अपलोड न करें
- फर्जी या जाली प्रमाण-पत्र मिलने पर उम्मीदवारी रद्द होगी और कानूनी कार्रवाई होगी
- हाथ से लिखा, टंकित या डाक से भेजा आवेदन स्वीकार नहीं होगा
- फीस भरने में इंटरनेट या भुगतान की गड़बड़ी के लिए आयोग जिम्मेदार नहीं होगा
Important Links
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| WhatsApp Channel | Join Now |
| Telegram Channel | Join Now |
| Latest Job | Click Here |
| Result Sathi Home Page | Click Here |
निष्कर्ष (Conclusion)
BTSC Fisheries Extension Officer Form 2026 मत्स्य विज्ञान की डिग्री रखने वाले युवाओं के लिए बिहार सरकार की नौकरी पाने का अच्छा मौका है। कुल 231 पदों पर भर्ती होगी और वेतन स्तर-7 के अनुसार मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन 23.10.2026 तक करना है। फॉर्म भरने से पहले अपनी योग्यता, आयु, आरक्षण और प्रमाण-पत्र एक बार जरूर जाँच लें। किसी भी नई सूचना के लिए सिर्फ आयोग की वेबसाइट देखें। परीक्षा की तारीख और पाठ्यक्रम आने पर इस लेख में अपडेट किया जाएगा।
FAQ
1. BTSC Fisheries Extension Officer Form 2026 कब से शुरू होगा?
BTSC Fisheries Extension Officer Form 2026 के ऑनलाइन आवेदन 24.09.2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
2. BTSC Fisheries Extension Officer Form 2026 की Last Date क्या है?
BTSC Fisheries Extension Officer Form 2026 की अंतिम तारीख 23.10.2026 है। इसी तारीख तक फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और फीस जमा करना पूरा करना होगा। आवेदन में दिखाए गए सभी प्रमाण-पत्र भी 23.10.2026 तक जारी हो चुके होने चाहिए। अंतिम दिन सर्वर की दिक्कत हो सकती है, इसलिए जल्दी आवेदन करें।
3. BTSC Fisheries Extension Officer Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
BTSC Fisheries Extension Officer Recruitment 2026 में कुल 231 पद हैं। इनमें अनारक्षित 96, EWS 23, SC 35, ST 2, EBC 41, BC 27 और पिछड़े वर्ग की महिला के 7 पद हैं। अंतिम तारीख तक नई अधियाचना मिलने पर पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है।
4. BTSC Fisheries Extension Officer Online Form 2026 कौन भर सकता है?
BTSC Fisheries Extension Officer Online Form 2026 वही उम्मीदवार भर सकते हैं जो भारत के नागरिक हैं और जिनके पास तय शैक्षणिक योग्यता है। उम्र 01.08.2026 को कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए और वर्ग के अनुसार अधिकतम सीमा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षण का लाभ केवल बिहार के स्थायी निवासियों को मिलेगा।
5. BTSC Fisheries Extension Officer Apply Online 2026 के लिए Educational Qualification क्या है?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मत्स्य विज्ञान में चार वर्षीय स्नातक डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत मात्स्यिकी महाविद्यालय से ली गई होनी चाहिए। आवेदन में सभी वर्षों के अंक पत्र और मूल या Provisional प्रमाण-पत्र की जानकारी देनी होगी।
6. Fisheries Extension Officer Vacancy 2026 के लिए Age Limit क्या है?
Fisheries Extension Officer Vacancy 2026 में न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष, BC/EBC के लिए 40 वर्ष और SC/ST के लिए 42 वर्ष है। आयु की गणना 01.08.2026 से होगी।
7. BTSC Fisheries Extension Officer Application Fee 2026 कितनी है?
BTSC FEO Application Fee 2026 सभी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये तय है। यह फीस केवल ऑनलाइन जमा होगी। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI से हो सकता है। बैंक का अलग चार्ज भी लगेगा।
8. BTSC Fisheries Extension Officer Exam Pattern 2026 क्या है?
BTSC Fisheries Extension Officer Exam Pattern 2026 में परीक्षा Computer Based Test में होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और समय दो घंटे का होगा। प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी में आएंगे। सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे। परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक 30 प्रतिशत है।
9. BTSC Fisheries Extension Officer Selection Process 2026 क्या है?
BTSC Fisheries Extension Officer Selection Process 2026 में पहले लिखित परीक्षा (CBT) होगी, जिसे 75 अंक के रूप में गिना जाएगा। कार्यानुभव के 25 अंक अलग से जुड़ेंगे। कार्यानुभव का लाभ केवल परीक्षा पास करने वालों को मिलेगा। इसके बाद कोटिवार मेधासूची बनेगी और उम्मीदवारों का Document Verification होगा।
10. BTSC Fisheries Extension Officer Form 2026 के लिए कौन-कौन से Documents जरूरी हैं?
BTSC Fisheries Extension Officer Form 2026 के लिए मैट्रिक प्रमाण-पत्र, मत्स्य विज्ञान डिग्री के सभी अंक पत्र और मूल या Provisional प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र और फोटो पहचान पत्र चाहिए। जाति, क्रीमीलेयर रहित, EWS, दिव्यांगता, भूतपूर्व सैनिक या वेतन भुगतान प्रमाण-पत्र दावा करने पर लगेंगे।
